उत्तराखंड
शीतकाल के लिए दो नवंबर को बंद किए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट
देहरादून। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। गंगा की विग्रह डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम मारकंडे मंदिर में करेगी।
तीन नवंबर को गंगा की डोली मुखवा में शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएगी। उसके बाद छह माह तक गंगा जी के दर्शन मुखबा गांव में होंगे।
भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज, 2 मंजुलिका के बीच फंसे रूह बाबा कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का हॉरर और कॉमेडी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. कार्तिक आर्यन के फैंस को उनके रूह बाबा वाले अवतार को एक बार फिर देखने का बेसब्री से इंतजार है. फैंस का आधा इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि ट्रेलर में उन्हें कार्तिक आर्यन का रूह बाबा वाला अवतार दिख चुका है. इस बार फिल्म में विद्या बालन की मंजुलिका बनकर एंट्री हुई है. साथ ही माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनकर आई हैं।
दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला साहित्य के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। 2024 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को सम्मानित किया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने उनके गहन काव्यात्मक गद्य को मानव जीवन की नाजुकता और ऐतिहासिक आघात को उजागर करने के लिए यह पुरस्कार दिया। हान कांग अपनी गहरी लेखनी और मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत करने की अनूठी क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 1970 में ग्वांगजू, दक्षिण कोरिया में हुआ था और वे एक साहित्यिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जहाँ उनके पिता भी एक प्रतिष्ठित उपन्यासकार हैं।
आरटीआई में पहाड़ी जनपदों और महिलाओं की भागीदारी की जाय सुनिश्चित- राज्यपाल
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ लोक सूचना व प्रथम अपीलीय अधिकारी सम्मानित
सूचनाएं प्राप्त करना सभी का अधिकार है, लोकतंत्र को सुदृढ़ और प्रबल बनाने में आरटीआई की भूमिका महत्वपूर्ण- राज्यपाल
आरटीआई की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, घरों में खाने की थाली कमजोर कर रही महंगाई
80 रुपये प्रति किलो पर बिक रही हर एक सब्जी
आम लोगों की जेब पर पड़ रहा भारी असर
नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान व्रत के कारण फलों की कीमत थोड़ी बढ़ी मगर सब्जियों की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। आम दिनों में 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 50 रुपये किलो मिल रहा है। खुदरा बाजार में लौकी के अलावा कोई भी सब्जी 80 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है।
जमीन खरीद की डिटेल सात दिन में शासन को भेजें- मुख्य सचिव
देखें, जमीन खरीद फरोख्त के बाबत मुख्य सचिव का पत्र
भूमि का निर्धारित प्रयोजन हेतु उपयोग नहीं करने वालों की सूची डीएम करेंगे तैयार
देहरादून। मुख्य सचिव ने जमीन की खरीद फरोख्त में प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों की सूची सात दिन के अंदर तलब की है।
सभी डीएम राजस्व परिषद् के माध्यंम से यह सूची शासन को भेजी जाएगी। पत्र के साथ आवश्यक विवरण से जुड़ा फार्म भी संलग्न किया गया है।
देखें मुख्य सचिव का पत्र-
एक भारत श्रेष्ठ भारत- भारतीय फिल्मों की एकसूत्र में बांधने की शक्ति
अश्विनी वैष्णव
प्रख्यात फिल्म निर्माता सत्यजीत रे ने लोगों को एकसूत्र में बांधने की सिनेमा की शक्ति के सार को पकड़ते हुए कहा था, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। अपनी व्यापक भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ, भारतीय सिनेमा देश के हरेक कोने के लोगों को एक साथ लाता है जिससे उन्हें एक जैसी भावनाओं एवं अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है। चाहे वह तमिल नाटक हो या हिंदी की अति लोकप्रिय फिल्म या फिर विशुद्ध मराठी फिल्म, सिनेमा हमारे बीच की खाई को पाटते और हमें ‘सभी मतभेदों के बावजूद, हम एक हैं’ की याद दिलाते हुए अपनेपन की गहरी भावना को बढ़ावा देता है।
अलविदा रतन टाटा- दरियादिली और विनम्रता की कहानी ने जीते लाखों दिल
मुंबई। भारतीय उद्योगपति रतन टाटा ने 9 अक्टूबर की रात दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी दरियादिली और विनम्रता के अनगिनत किस्से हैं, जो हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। ऐसा ही एक मार्मिक किस्सा मशहूर बिजनेसमैन सुहैल सेठ ने एक इंटरव्यू में साझा किया था, जो 2018 का है।
उत्तराखण्ड में आर्थिकी एवं पारिस्थितिकी में संतुलन के लिए बनायी योजना
उत्तराखण्ड में ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आर्थिकी और पारिस्थतिकी में संतुलन के लिए ‘त्रि-स्तम्भीय और नौ-सूत्रीय रणनीति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य में ईकोलॉजी और इकॉनामी में संतुलन के लिए नियोजन विभाग ने तीन स्तम्भों समुदाय सशक्तिकरण अभियान, नवाचार एवं तकनीकि अभियान तथा वित्तीय स्वायत्तता एवं साक्षरता अभियान पर रणनीति बनाई गई है।
उत्तराखण्ड में देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवा
सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन
- Read more about उत्तराखण्ड में देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
- Log in or register to post comments