उत्तराखंड
सीएम धामी ने लांच की प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट
प्रवासी उत्तराखडियों ने अपने कार्यों के बल पर देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है- सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in लांच की। प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट आइटीडीए के माध्यम से तैयार की गई है। वेबसाइट के माध्यम से प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जायेगी।
नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी
मित्र पुलिस के बाद ईको फ्रेन्डली बनेगी उत्तराखण्ड पुलिस
अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा- डीजीपी
अल्मोड़ा में नागरिकों के साथ किया जनसंवाद
अल्मोड़ा। डीजीपी अभिनव कुमार ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में नागरिकों, व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
- Read more about नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी
- Log in or register to post comments
इस खट्टी-मीठी ड्रिंक से मिलेगा कमाल का ग्लो, यहां जानें ग्लोइंग स्किन ड्रिंक का राज
आज के इस भाग दौड़ भरी लाइफ में ग्लोइंग स्किन पाना लोगों के लिए चुनौती बन गई है। रोज की दौड़-भाग और पॉल्यूशन के संपर्क में आने के कारण हमारी स्किन ड्राई होने लगती है. जिससे चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होने लगती है. ऐसे में जब भी आप किसी का ग्लोइंग स्किन देखते हैं, तो आपको लगता है काश आपका भी चेहरा ऐसा ग्लो कर पाता. इसके लिए आप मार्केट में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं फिर भी रिजल्ट नहीं मिलता. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
हरियाणा चुनाव- कांग्रेस ने 13 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला
चंड़ीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है, जबकि कांग्रेस भी सरकार बनाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।
इस बीच, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये नेता पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे।
उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का हुआ निधन
सीएम ने आंदोलनकारी रतूड़ी के निधन पर शोक जताया
शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिक
विभागीय अधिकारियों को निर्देश, एक सप्ताह के भीतर दें तैनाती
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर करने के दृष्टिगत प्रवक्ता संवर्ग में 292 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती देने के निर्देश दे दिये गये हैं। इन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी तथा गणित विषय के रिक्त पदों के सापेक्ष की जायेगी।
- Read more about शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षिक
- Log in or register to post comments
क्षतिग्रस्त केदारनाथ मार्ग के लिए 9 करोड़ 64 लाख रुपए आवंटित
प्रभावित लोगों की मदद में कमी नहीं होने दी जाएगी-सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों की क्षतिपूर्ति हेतु 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को हस्तांतरण की।
गैस को हरित बनाने की प्रक्रिया के लाभ
आनंद कुमार झा
- Read more about गैस को हरित बनाने की प्रक्रिया के लाभ
- Log in or register to post comments
विश्व पर्यटन दिवस पर महाराज ने किया 85 लेम्बोर्गिनी कारों के डेलिगेशन का स्वागत
लैंबॉर्गिनी मालिकों ने उठाया पहाड़ी भजन का लुत्फ
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस पर ऋषिकेश स्थित ताज होटल में 85 लेम्बोर्गिनी कारों में आये पर्यटकों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें पहाड़ी भोजन भी खिलाया।
जापान को मिला नया प्रधानमंत्री, शिगेरु इशिबा लेंगे शपथ
टोक्यो: जापान को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। 67 वर्षीय शिगेरु इशिबा अगले सप्ताह प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शिगेरु ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का नेतृत्व अपने हाथों में ले लिया है और निचले सदन में घोटालों से घिरी उनकी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। अक्टूबर में संसद का अगला सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें शिगेरु औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। पिछले महीने, मौजूदा पीएम फुमियो किशिदा ने एलडीपी के नेतृत्व चुनाव से हटने की घोषणा की थी।
- Read more about जापान को मिला नया प्रधानमंत्री, शिगेरु इशिबा लेंगे शपथ
- Log in or register to post comments