Skip to main content

उत्तराखंड

ब्राउन ब्रेड खाना वाकई में होता है हेल्दी? आज जान लीजिए इसका जवाब

ब्राउन ब्रेड खाना वाकई में होता है हेल्दी? आज जान लीजिए इसका जवाब

सुबह-सुबह ब्रेड और चाय खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है. कुछ लोग व्हाइट ब्रेड तो कुछ ब्राउन ब्रेड खाते हैं. उनका मानना है कि नॉर्मल ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई ब्राउन ब्रेड  ज्यादा हेल्दी होता है. आखिर यह व्हाइट ब्रेड से अलग कैसे होता है। आइए जानते हैं जवाब...

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भू-कानून पर की गयी पहल पर सीएम धामी का जताया आभार

बीकेटीसी अध्यक्ष ने भू-कानून पर की गयी पहल पर सीएम धामी का जताया आभार

कार्मिकों के स्थायीकरण और ज्योतिर्मठ आपदा पर की चर्चा

देहरादून। भू-कानून को लेकर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य रहे श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। और भू - कानून के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने बीकेटीसी के अस्थायी कार्मिकों के विनियमितीकरण और ज्योतिर्मठ आपदा के विषय में भी सीएम से चर्चा की।

राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार

राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार

देखें, मुख्य सचिव का छह महीने सेवा विस्तार सम्बन्धी पत्र

देहरादून। एक बार फिर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया। 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी के छह महीने सेवा विस्तार के राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने हरी झंडी दे दी। राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पूर्व में भी सेवा विस्तार मिल चुका है।

भारत में प्लास्टिक कचरा- बढ़ता खतरा और पर्यावरण पर असर

भारत में प्लास्टिक कचरा- बढ़ता खतरा और पर्यावरण पर असर

नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि चाय-समोसे के साथ इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक डिस्पोजल या सब्जी लाने के लिए उपयोग की गई प्लास्टिक थैली आखिरकार कहां जाती है? ये सारे प्लास्टिक कचरे का बड़ा हिस्सा हमारे समुद्रों और नदियों में पहुंच कर उन्हें प्रदूषित कर रहा है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाले देशों में से एक है। हर साल लाखों टन प्लास्टिक कचरा फेंकने से देश के पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है।

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, पहली बार शटल सेवा होगी संचालित

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, पहली बार शटल सेवा होगी संचालित

जिला प्रशासन चलाएगा प्रथम चरण में दो हाईटैक बस

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मसूरी में यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारियां शुरू  

किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक 2 हाई एंड बसों की शटल सेवा की कवायद शुरू

एसपी ट्रैफिक को किंक्रैग पार्किंग के लिए पूर्ण रूप से प्रवर्तन कराये जाने के दिए निर्देश 

एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद मसूरी को एक सप्ताह में आरएफ जारी करने के निर्देश 

सिकंदर से आए भाईजान के लुक ने मचा दी इंटरनेट पर तबाही, सलमान खान ने दिखाई इंटेंस वर्कआउट की झलक

सिकंदर से आए भाईजान के लुक ने मचा दी इंटरनेट पर तबाही, सलमान खान ने दिखाई इंटेंस वर्कआउट की झलक

सलमान खान ईद 2025 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी लाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान ईद 2025 पर बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर से धमाका करेंगे। सलमान खान का फिल्म सिकंदर से एक और पोस्टर जारी हुआ है. इस पोस्टर को सलमान खान का सिकंदर से आया फर्स्ट लुक मान रहे हैं. सलमान खान का फिल्म सिकंदर से आया ये पोस्टर अब सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा है। सलमान खान के फैंस भाईजान का सिकंदर लुक देख हक्के-बक्के रह गए हैं. सलमान खान के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स अब जमकर भाईजान के लुक की तारीफ कर रहे हैं।