उत्तराखंड
बार-बार छींक आने पर करें ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत
बदलते मौसम में या फिर बरसात के मौसम में सर्दी- जुकाम होना एक आम समस्या है। कई बार धूल-मिट्टी से एलर्जी,कमजोर इम्यूनिटी इसका कारण हो सकता है। लेकिन कई बार कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम होने पर बार-बार छींके आने लगती है. जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। ऐसे में होता है कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जिससे मिनटों में इस जुकाम से राहत मिल जाए. आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो आपको तुरंत राहत दिला सकते हैं।
सीएम धामी ने चंपावत के आपदा प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
राहत राशि वितरित करने के साथ ही पुनर्निर्माण के कार्यों में युद्ध स्तर पर कार्य किये जाए - मुख्यमंत्री
भगवान के भोग (प्रसाद) को पवित्रता के साथ बनाया जाए- महाराज
कहा मिलावटी वस्तुएं रसोई तक नहीं पहुंचनी चाहिएं
देहरादून। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू के प्रसाद में मिलावट दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरासर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। उत्तराखंड में जहां-जहां भी भगवान का भोग बनता है हमने उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने किया पांचवें राज्य ओलंपिक खेलों का शुभारंभ
रुद्रपुर में 27 सितम्बर तक चलेंगे राज्य ओलम्पिक खेल
चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी-सीएम
पीएम जनमन से बैगा परिवारों की बदल रही तस्वीर और तकदीर
नसीम अहमद खान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य के अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के रहवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होने लगा है। बरसों-बरस से आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन जनजातीय समूहों को अब मिशन मोड में यह बुनियादी सुविधाएं सुभल होने लगी है।
- Read more about पीएम जनमन से बैगा परिवारों की बदल रही तस्वीर और तकदीर
- Log in or register to post comments
दिल्ली में नई सरकार का हुआ गठन, तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी
पांच विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। शनिवार शाम को राज निवास पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर आतिशी और पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया।दिल्ली में अभी तक सात मुख्यमंत्री रहे हैं। जिसमें से दो महिला मुख्यमंत्रियों ने सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। आतिशी दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री और महिलाओं की सूची में तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।
तिरुपति मंदिर के लड्डू में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी की मिलावट को लेकर पूर्व मुख्य पुजारी का बड़ा खुलासा
तिरुपति। तिरुमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले लड्डुओं में मछली के तेल और जानवरों की चर्बी की मिलावट की पुष्टि के बाद यह मामला देशभर में तेजी से गर्माता जा रहा है। इस बीच, तिरुमाला तिरुपति मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी रमण दीक्षाथलु ने अपने बयान से बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं इस बात के बारे में पहले से जानता था। मैंने कुछ साल पहले मंदिर के लड्डू के लिए इस्तेमाल होने वाले गाय के घी में मिलावट देखी थी और इसको लेकर शिकायत भी की थी।"
4 माह के बच्चे को था सफेद मोतिया, दून अस्पताल से मिली जिंदगी की नई रोशनी
देहरादून। दून अस्पताल में पहली बार चार माह के बच्चे का मोतियाबिंद का लेंस प्रत्यारोपण के साथ सफल ऑपरेशन किया गया। बच्चे की दोनों आंखों में जन्म से ही सफेद मोतियाबंद था। रुड़की के अलावा और एम्स जैसे अस्पताल से भी जब परिजनों को राहत न मिल सकी तो वे बच्चे को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, यहां बच्चे की सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद बच्चा टॉर्च की लाइट को देखकर खुश हो रहा है।
नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर सुशील ओझा ने बताया कि रुड़की में रहने वाला अब्दुल्ला चार महीने का है। उसके पिता मारूफ ने प्राइवेट में इलाज में पैसे की कमी के कारण असुविधा जाताई |
प्रेग्नेंसी में महिलाएं ऐसे सोने की भूलकर भी न करें गलती, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई चीजों को लेकर सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, जिसमें खान- पान से लेकर सोना-बैठना कई चीजें शामिल है. अगर प्रेग्नेंसी के दौरान कोई भी गलती करते हैं तो इसका सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पडता है. इस लिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट के साथ-साथ स्लीपिंग पोजीशन पर भी अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि प्रेग्नेंसी में गलत स्लीपिंग पोजीशन का सीधा असर आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर पडता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे प्रेग्नेंसी में सही स्लीपिंग पोजीशन के बारे में।
10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को पुलिस ने धर दबोचा
2 अभियुक्ताओं की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन- दहाड़े तीन अज्ञात महिलाओं ने कोटद्वार निवासी वादिनी कांति देवी के गले से 2 सोने की चेन पर झपटा मार दिया, और मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने इस अपराध में लिफ्त दो महिलाओं की पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। पूरे मामले में शामिल मुख्य महिला सोनी जो फरार चल रही थी,आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है।
- Read more about 10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को पुलिस ने धर दबोचा
- Log in or register to post comments