उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका यात्रा पर हुए रवाना, 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को करेंगे संबोधित
तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रहंगे प्रधानमंत्री
भारतीय समुदाय के लोगों को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी विश्व के कई नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठकें
बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 29.40 लाख बढ़ी, तीनों प्रमुख कंपनियों के टैरिफ महंगे होने से हुआ फायदा
जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में आई भारी गिरावट
द्वारीखाल ब्लॉक के ठांगर गांव में सात साल के बच्चे पर गुलदार ने किया आत्मघाती हमला
गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया
बच्चे की हालत गंभीर
वन विभाग पर लोगों ने लगाए आरोप
पौड़ी। विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह सात बजे आत्मघाती हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।
पर्यटकों के लिए खुशखबरी- आगामी 23 सितंबर से उठा सकेंगे राफ्टिंग का लुत्फ
तीन स्थानों पर मिली राफ्टिंग की अनुमति
ऋषिकेश। पर्यटक आगामी 23 सितंबर (सोमवार) से गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। प्रथम चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति मिली है। कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग के लिए एक बार फिर जलस्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा।
विभिन्न विभागों के प्रस्ताव केंद्र को भेजने की डेडलाइन तय
पूंजी निवेश के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक
आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग
दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अब उन्हें सीएम आवास खाली करना है, लेकिन इस बीच ‘आप’ ने केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक सरकारी आवास की मांग की है।
आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी इस संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके लिए उन्हें कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। चड्ढा ने बताया कि केजरीवाल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है और वह अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे।
कांग्रेस को बर्बाद करने की बकायदा कॉन्ट्रैक्ट
मनु श्रीवत्स
कांग्रेस जिस अंदाज से चुनाव मैदान में उतरी है उसे देखते हुए तो यही माना जा सकता है कि बहुत ही ‘खूबसूरती’ के साथ उसके साथ एक ऐसा ‘खेला’ हो चुका है कि अब कोई बड़ा ‘चमत्कार’ ही उसे चुनाव परिणामों में सम्मानजनक स्थान दिला सकता है। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने एक नही कईं सारे ‘सेल्फ गोल’ एक साथ कर लिए हैं। कोई माने या न माने चुनाव में पार्टी बुरी तरह से पिछड़ती नजऱ आ रही है।
- Read more about कांग्रेस को बर्बाद करने की बकायदा कॉन्ट्रैक्ट
- Log in or register to post comments
उच्च शिक्षा में 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को जल्द मिलेगी तैनाती
आयोग ने शासन को सौंपी चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर की सूची
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के 108 और असिस्टेंट प्रोफेसरों को शीघ्र तैनाती दी जायेगी। सभी चयनित शिक्षकों को प्रदेश के पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों में प्रथम नियुक्ति प्रदान की जायेगी। दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित होंगी। चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की शीघ्र तैनाती के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।
सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है- संयुक्त निदेशक
नई पत्रकार मान्यता नियमावली पर मंथन जारी
डॉ उपाध्याय ने जिला सूचना कार्यालय टिहरी का निरीक्षण किया
टिहरी। एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक/जनपद नोडल ऑफिसर डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा गुरूवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यलय पटल सहायकों से कार्याें की जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
उत्कृष्ट कार्यों से विकसित राज्य के सपने को करें साकार- महाराज
देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अंतर्गत विभिन्न विभागों हेतु चयनित कनिष्ठ अभियन्ताओं को एक समारोह के अन्तर्गत कुल 1094 नियुक्ति पत्र वितरण किये गये।
- Read more about नवनियुक्त 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
- Log in or register to post comments