Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती कैलेंडर किया जारी

इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर माह तक कराई जाएंगी ये भर्तियां 

पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां है शामिल 

जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाने पर सीएम का जताया आभार

जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाने पर सीएम का जताया आभार

बंगाली समुदाय की समस्याओं पर ठोस कदम उठाए जाएंगे- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक शिव अरोड़ा के नेतृत्व में उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज, गदरपुर एवं रूद्रपुर क्षेत्र के बंगाली समुदाय के लोगों ने भेंट कर विभिन्न समस्याएं रखी। राज्य में विस्थापित बंगाली समुदाय के सदस्यों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों से “पूर्वी पाकिस्तान” शब्द हटाये जाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

हार्ट अटैक की दोषी पाम ऑयल

हार्ट अटैक की दोषी पाम ऑयल

रजनीश कपूर
हार्ट अटैक वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 50 साल से कम है। यदि आप सोच रहे हैं कि इस सबके पीछे आपकी जीवन शैली है तो ऐसा सही है। परंतु आपकी जीवन शैली में ऐसी कौनसी कमी है जो हार्ट अटैक का कारण बन रही है? आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका दोषी पाम ऑयल है। ज्. साल 2022 में भारत में पाम ऑयल की खपत आठ मिलियन मीट्रिक टन से अधिक हुई थी।

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक राजनेता, कवि और लेखक की अनोखी यात्रा

74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक राजनेता, कवि और लेखक की अनोखी यात्रा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 74 साल के हो गए हैं। गुजरात के वडनगर में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में जन्मे मोदी ने बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के राजनीति में वह ऊंचाई हासिल की है, जो हर नेता की ख्वाहिश होती है। जवाहरलाल नेहरू के बाद, मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। इस साल 9 जून को उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ

सूबे में 10 हजार दम्पतियों ने उठाया एआरटी का लाभ

37 चिकित्सालयों में उपलब्ध सहायक प्रजनन तकनीकी सेवा

निःसंतान दम्पतियों के लिये मददगार साबित हो रही तकनीक

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि की बढ़ाई अवधि

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वित्त मंत्री ने दिया तोहफा, व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि की बढ़ाई अवधि

देहरादून। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्य के व्यापारियों को तोहफा दिया है। उन्होंने राज्य के पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना होने पर मिलने वाली 10 लाख रूपये की दुर्घटना बीमा योजना की अवधि को एक साल के लिये बढ़ाया है।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में पंजीकृत व्यापारियों की दुर्घटना की स्थिति में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित की गई थी। इस बीमा योजना को सरकार द्वारा व्यापारियों के हित को देखते

फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 20 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' का ट्रेलर जारी, जियो सिनेमा पर 20 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

अभिनेता परेश रावल प्रशंसकों के लिए लिए एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। परेश रावल अमित सियाल और सोनाली कुलकर्णी के साथ 'जो तेरा है वो मेरा है' नाम की फिल्म के साथ दर्शकों को गुदगुदाने की तैयारी में हैं।
जो तेरा है वो मेरा है का ट्रेलर निर्माताओं ने जारी किया, जिसका निर्देशन राज त्रिवेदी ने किया है। ट्रेलर में चाय बेचने वाले से ठग बने मितेश मेघानी (अमित सियाल) के जीवन, उसकी गलतफहमियों और मजेदार कारनामों की झलक दिखाई गई है। मितेश एक बूढ़े व्यक्ति (परेश रावल) को धोखा देकर अपने परिवार का प्यार पाने की कोशिश करता है।

मुख्यमंत्री धामी ने 'स्वच्छता ही सेवा-2024' कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने 'स्वच्छता ही सेवा-2024' कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखण्ड में 5 लाख 37 हजार से अधिक शौचालयों का निर्माण

छह महीने के अंदर प्रदेश के सभी गांवों से कचरा प्रबंधन का सिस्टम बनेगा

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत देश के पांच सबसे अच्छे शहरों में देहरादून का नाम

मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा पूजन की दी शुभकामनाएं

क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। फ्रांस के ल्योन में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारतीय प्रतिभागियों ने पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, उद्योग 4.0, होटल रिसेप्शन, और नवीकरणीय ऊर्जा में चार प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी। अश्वित्था पुलिस (पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी), ध्रुमिकुमार गांधी और सत्यजीत बालकृष्णन (उद्योग 4.0), जोथिर आदित्या रविकुमार (होटल रिसेप्शन), और अमरेश कुमार साहू (नवीकरणीय ऊर्जा) ने भारत को गौरवान्वित किया।

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं नई सीएम और केजरीवाल ने उन्हें क्यों सौंपी यह जिम्मेदारी

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं नई सीएम और केजरीवाल ने उन्हें क्यों सौंपी यह जिम्मेदारी

नई दिल्ली। दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। आज, 17 सितंबर, को वह शाम 4 बजे अपना इस्तीफा सौंपेंगे, और आगामी विधानसभा चुनाव तक आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया गया।