उत्तराखंड
वर्ल्ड स्किल्स 2024: भारतीय प्रतिभागियों ने ल्योन में चार कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
नई दिल्ली। फ्रांस के ल्योन में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स 2024 में भारतीय प्रतिभागियों ने पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, उद्योग 4.0, होटल रिसेप्शन, और नवीकरणीय ऊर्जा में चार प्रतिष्ठित कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी। अश्वित्था पुलिस (पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी), ध्रुमिकुमार गांधी और सत्यजीत बालकृष्णन (उद्योग 4.0), जोथिर आदित्या रविकुमार (होटल रिसेप्शन), और अमरेश कुमार साहू (नवीकरणीय ऊर्जा) ने भारत को गौरवान्वित किया।
आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं नई सीएम और केजरीवाल ने उन्हें क्यों सौंपी यह जिम्मेदारी
नई दिल्ली। दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और उनकी जगह आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। आज, 17 सितंबर, को वह शाम 4 बजे अपना इस्तीफा सौंपेंगे, और आगामी विधानसभा चुनाव तक आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया गया।
एक अनार सौ बीमार... क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?
एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचमुच में अनार कितना फायदेमंद है. फलों का राजा भले ही आम को माना जाता है लेकिन अनार रामबाण है। अनार में एक नहीं, कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. इसके दानों से लेकर रस और छिलके तक जबरदस्त लाभकारी हैं. इसे खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।
अक्सर आपने देखा भी होगा कि बीमारी में या इससे ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को अनार खिलाया जाता है. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और यह किस-किस बीमारियों को ठीक कर सकता है...
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने निर्माण और सृजन से जुड़े सभी कुशल एवं परिश्रमी शिल्पकारों तथा रचनाकारों को नमन किया। मोदी ने विश्वास जताया कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
दो दिन में खोली जाएं प्रदेश की बंद सड़कें- मुख्यमंत्री
जो नहीं खुल पाएंगी, उसका कारण करना होगा स्पष्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने की समीक्षा बैठक
- Read more about दो दिन में खोली जाएं प्रदेश की बंद सड़कें- मुख्यमंत्री
- Log in or register to post comments
56 इंच की छाती खत्म
शकील अख़्तर
अब मोदी अमेरिका जा रहे हैं। राहुल ने तो कह दिया 56 इंच की छाती खत्म हो गई। अगर देश में अपने भक्तों को विश्वास दिलाना है कि नहीं वह छाती है तो अमेरिका में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर लें। जैसे नेता प्रतिपक्ष वहां पत्रकारों के हर सवाल का जवाब दिया वैसे नेता पक्ष भी दे लें। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कि मोदी प्रेस से नहीं डरते! देखो अमेरिका में जवाब दे रहे हैं।
- Read more about 56 इंच की छाती खत्म
- Log in or register to post comments
ये नरेन्द्र मोदी सरकार है, किसी की हिम्मत नहीं, भारत की भूमि पर आतंकवाद फैलाए- गृहमंत्री अमित शाह
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गृहमंत्री अमित शाह ने किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने विभाजन के दिन देखे, 1990 में आतंकवाद के दिन देखे। चंद्रिका शर्मा हों या परिहार बंधु हों...सभी ने कुर्बानियां दीं। मैं आज इस क्षेत्र सहित जम्मू-कश्मीर की जनता से वादा करता हूं कि हम आतंकवाद को इतना नीचे दफन करेंगे कि कभी बाहर नहीं आ पाएगा। 1990 की तरह आज भी प्रयास हो रहे हैं, यहां आतंकवाद को फिर से मजबूत करने के। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने यहां कुछ वादें किए हैं कि उनकी सरकार आएगी तो आतंकवादियों को छोड़ देंगे।
सनकी पति ने की पत्नी की गर्दन काट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा। श्रीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया टोला वार्ड-2 में सोमवार की सुबह एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की दबिया से गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को हाथ में लेकर घूमता रहा। यह देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी' के अन्तर्गत 101 लाभार्थियों को सौंपी चाबी
100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी धामी सरकार
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए यह मानक 200 यूनिट तक रहेगा
पिटकुल की पांच परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
राज्य में 16 लाख स्मार्ट मीटरों के स्थापना के कार्य का भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया शुभारंभ
977 करोड़ की लागत से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों की विद्युत लाइन होंगी भूमिगत
विजय की आखिरी फिल्म दलपति 69 का पहला पोस्टर जारी, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा
दलपति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। द गोट की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विजय की अगली फिल्म पर एक अपडेट आया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस करने जा रहा है। बीते दिन प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए दलपति 69 के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, अब केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने दलपति 69 का पहला पोस्टर भी जारी किया।