उत्तराखंड
संविधान हत्या दिवस हमें तत्कालीन प्रधानमंत्री की तानाशाही मानसिकता की याद दिलाता है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान की अवहेलना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि भारत के इतिहास में आपातकाल एक काला अध्याय था। उन्होंने संविधान हत्या दिवस की चर्चा करते हुए इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बताया, जिसने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया। धनखड़ ने कहा, "संविधान हत्या दिवस हमें याद दिलाता है कि 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर देश के नागरिकों के अधिकारों को कुचल दिया गया था। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दौर था।"
मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन
भगवान से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ - मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।
बारिश छोड़ गई बर्बादी के निशान, कुमाऊं में 243 सड़कें बंद, डेढ़ लाख से अधिक की आबादी प्रभावित
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच अवरुद्ध होने से एक करोड़ का हुआ नुकसान
सेना के वाहन तीन दिन से मार्ग खुलने का कर रहे इंतजार
मोटे अनाज से बना बर्गर, पिज्जा भी आपको दे सकता है खतरनाक बीमारी
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जंक फूड कब हमारी जिंदगी में शामिल हो गया पता ही नहीं चला, आज के समय में बर्गर, पिज्जा सभी के पसंदीदा फूड्स में हो गये हैं. ज्यादातर लोगों को भूख लगती हैं तो वे लोग बर्गर या पिज्जा खाते हैं. आज हम आपको इस लेख में बताएंगे बर्गर, पिज्जा फूड से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारी के बारे में, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
सीएम धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भी आयोजित होंगी विशेष पूजाएं
श्री बदरीनाथ/श्री केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी सोमवार को श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।
प्रधानमंत्री मोदी आज टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे दिखाएंगे हरी झंडी
वंदे भारत मेट्रो की नियमित सेवा मंगलवार से होगी शुरू
कुल यात्रा का किराया होगा 455 रुपये
भूस्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू
मुख्यमंत्री के निर्देशन में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज
पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया पच्चीस हजार करोड़ का घोटाला
देहरादून/जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर का कायाकल्प डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। डबल इंजन की सरकार के कारण जैसे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हमारा पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। हमारे यहां पर्यटकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर भी एक पर्यटन प्रदेश है। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आयें और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
- Read more about डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज
- Log in or register to post comments
जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, 4 सीन हटाकर दिया यू/ए सर्टिफिकेट?
कोरटाला शिवा की तेलुगु एक्शन फिल्म देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी उसके पहले इसे चार मॉडरेशन के बाद सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: भाग 1 (तेलुगु) की रिलीज को हरी झंडी दे दी गई है और सेंसर ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।