उत्तराखंड
हरियाणा में विनेश-बजरंग के शामिल होने से कांग्रेस को होगा फायदा या उल्टा पड़ेगा दांव
चंडीगढ़। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, हरियाणा की राजनीति में रोज नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। भाजपा ने अपने 9 वर्तमान विधायकों का टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद राजस्थान में भी ट्रेन पलटाने की साजिश
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में पटरियों पर सीमेंट के ब्लॉक डालकर एक मालगाड़ी को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। रेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘कुछ बदमाशों ने रविवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में पटरी पर सीमेंट के दो ब्लॉक रख दिए, जिन्हें एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी, लेकिन कुछ अप्रिय नहीं हुआ।’ यह घटना फुलेरा-अहमदाबाद ट्रैक पर सरधना और बांगड़ स्टेशनों के बीच घटी। फ्रेट कॉरिडोर के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
महाराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से भी मिले
देहरादून/लखनऊ। प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, पर्यटन, जलागम, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिला कल्याण, बाल विकास, मंत्री बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार भेंट की।
आलिया भट्ट की 'जिगरा' का टीजर ट्रेलर आउट, भाई के लिए जंग लड़ती दिखी एक्ट्रेस
निर्देशक वासन बाला की नई क्राइम थ्रिलर जिगरा का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें एंग्री यंग वुमन बनी आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। जिगरा का पहला टीजर रिलीज किया गया और इसने नेटिजन्स को खूब प्रभावित किया है। टीजर की शुरुआत एक भावुक सीन से होती है, जहां आलिया का बैकग्राउंड दिखाया जाता है कि किस तरह वो माता-पिता के बिना बड़ी हुईं। वो अपने संघर्षों के बारे में बताती हैं। आलिया यह जानकर टूट जाती है कि उसका एकमात्र परिवार, उसका भाई वेदांग रैना जेल में बंद है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है ये देखना को मिलता है कि आलिया उसे छुड़ाने के लिए क्या-क्या करती है।
जिलाधिकारी ने नगर निगम देहरादून में वर्षों से चली आ रही कार्य प्रणाली को कार्यभार ग्रहण करने के पांचवे दिन ही बदला
जिलाधिकारी ने नगर निगम की सफाई कार्यों की समीक्षा के दौरान पकड़ी कड़ी कमजोर
चिल्ड बीयर पीना फायदेमंद या पहुंचाता है सेहत को नुकसान, जानिए
हर दिन यदि 1 बीयर का सेवन किया जाए तो यह हेल्थ के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है। साल 2021 में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई थी कि 1.5 बीयर हर दिन पीने से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वैसे, बीयर युवाओं के पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में चिल्ड बीयर युवाओं की पार्टी की शान होती है. आप लिमिट में रहकर हर दिन बीयर का सेवन करें तो कुछ इस तरह के हेल्थ बेनिफिट्स पा सकते हैं।
1. हेल्दी हार्ट
सभी विभाग पूर्ण किए गए, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करें- सांसद अनिल बलूनी
विकास कार्यों और योजनाओं का व्यावहारिक और धरातल पर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें
देहरादून। सांसद गढ़वाल अनिल बलूनी ने विकास भवन में जिलास्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आयोजित की गई दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में निर्देश दिए। सांसद ने विभागवार विकास कार्यों और जनहित योजनाओं का अपडेट लेते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग पूर्ण किए जा चुके, वर्तमान में गतिमान तथा भविष्य के प्रस्तावित विकास कार्यों का अगली बैठक में अद्यतन विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
केदारनाथ से लौट रहे यात्री मलबे में फंसे, पांच की मौत
तीन घायल यात्री अस्पताल में भर्ती
- Read more about केदारनाथ से लौट रहे यात्री मलबे में फंसे, पांच की मौत
- Log in or register to post comments
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता की घटना पर विरोध कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया निर्देश
डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी - सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में चल रहे डॉक्टर्स से काम पर वापस लौटने का आदेश दिया है। न्यायालय ने मंगलवार शाम पांच बजे तक डॉक्टरों को काम पर लौटने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि इस दौरान उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं
- Read more about राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन
- Log in or register to post comments