Skip to main content

उत्तराखंड

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता की घटना पर विरोध कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता की घटना पर विरोध कर रहे डॉक्टरों को काम पर लौटने का दिया निर्देश

डॉक्टर काम पर वापस नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी - सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना के विरोध में चल रहे डॉक्टर्स से काम पर वापस लौटने का आदेश दिया है। न्यायालय ने मंगलवार शाम पांच बजे तक डॉक्टरों को काम पर लौटने का निर्देश दिया और आश्वासन दिया कि इस दौरान उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।

राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन

राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिले 104 लैब टेक्नीशियन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया अंतिम परिणाम

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने दी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं

सबसे खौफनाक हवाई अपहरण

सबसे खौफनाक हवाई अपहरण

रजनीश कपूर
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी डॉ एस पी वैद के अनुसार, उस समय की सरकार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने निर्णय लेने में बहुत देर लगाई। यदि उस विमान को अमृतसर हवाई अड्डे से उडऩे नहीं दिया जाता तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती। अमृतसर में तैनात स्थानीय अधिकारियों को भी बिना किसी औपचारिक आदेश के, राष्ट्र हित में यह निर्णय ले लेना चाहिए था कि किसी भी सूरत में विमान को उडऩे नहीं दिया जाए।

दुनिया के सभी देशों की माइनॉरिटी को पारसी समुदाय से सीखना चाहिए- अमित शाह

दुनिया के सभी देशों की माइनॉरिटी को पारसी समुदाय से सीखना चाहिए- अमित शाह

मुंबई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में एशिया के सबसे पुराने समाचार पत्र मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री '200 नॉट आउट' का विमोचन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने मुंबई समाचार की तारीफ करते हुए कहा कि एक स्थानीय अखबार को दो शताब्दियों तक चलाना बहुत कठिन होता है। उन्होंने कहा कि मुंबई समाचार ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता की मिसाल कायम की है।

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर कार्यवाही की चेतावनी

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर कार्यवाही की चेतावनी

डीएम बंसल ने जिला समाज कार्यालय में मारा छापा

कार्यालय में प्राप्त विभिन्न योजनाओं के आवेदनों का हो समयबद्ध निस्तारण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 09.55 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार जानकारी ली।

भारत बनाम बांग्लादेश- पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, इस दिग्गज खिलाडी की हुई टीम में वापसी  

भारत बनाम बांग्लादेश- पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, इस दिग्गज खिलाडी की हुई टीम में वापसी  

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 19 सिंतबर से दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में होगा। बीसीसीआई ने फिलहाल पहले टेस्ट के लिए ही टीम का एलान किया है। 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले ऋषभ पंत की इस सीरीज के लिए टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन व यात्री सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। अजेंद्र ने सोमवार सुबह केदारनाथ पहुंच कर सबसे पहले हैली पैड के निकट बन रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को रैन शेल्टर का निमार्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन शेल्टर बनने से यात्रियों को बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। रैन शेल्टर में ठंड से बचाव के ल

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 

हरियाणा विधानसभा चुनाव- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बढ़ा संशय 

आप पार्टी शाम तक कर सकती है 90 सीटों के लिए सूची जारी 

12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख

हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर संशय बढ़ गया है। आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने साफ किया कि अगर आज गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ तो शाम तक हम 90 सीटों के लिए सूची जारी कर देंगे।

प्रदेश सरकार हर साल बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए देगी धनराशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश सरकार हर साल बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए देगी धनराशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश के हर जिले में कामकाजी महिला छात्रावास का किया जाएगा निर्माण

'नंदा गौरा योजना 'में जरूरी बदलाव के लिए किया जा रहा प्रस्ताव तैयार

 योगेश डिमरी मारपीट प्रकरण - शराब तस्कर सुनील गंजा के अन्य साथियों को भी किया जाए गिरफ्तार 

 योगेश डिमरी मारपीट प्रकरण - शराब तस्कर सुनील गंजा के अन्य साथियों को भी किया जाए गिरफ्तार 

ऋषिकेश। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने योगेश डिमरी मारपीट प्रकरण में एसडीएम ऋषिकेश को ज्ञापन दिया। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सकलानी ने कहा कि शराब तस्कर सुनील गंजा के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाए और योगेश डिमरी,सुरेंद्र नेगी,अरविंद हटवाल आदि पे किए गये फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं।

बलवीर सिंह नेगी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी की मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभी कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।