उत्तराखंड
प्रदेश के प्रवासियों की सुविधा के लिए बनाया गया उत्तराखण्ड प्रवासी प्रकोष्ठ- मुख्य सचिव
देहरादून। विदेश सम्पर्क-स्टेट आउटरीच कॉन्फ्रेस में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि इस पहल से राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों व हितधारकों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रवासियों के हित में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी मिलेगी । इस प्रयास से विभिन्न देशों में रहने वाले उत्तराखण्ड के प्रवासियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में भी सहायता मिलेगी।
नौनिहालों के भविष्य को बनाने में राज्य सरकार शिक्षकों की करेगी हर संभव मदद - मुख्यमंत्री धामी
विद्यालयी शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षक सम्मान के अधिकारी - राज्यपाल
वर्तमान समय में गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही नवीन टेक्नोलॉजी को अपनाना जरूरी है- राज्यपाल
शिक्षकों ने समाज में ज्ञान का संचार से विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने का कार्य किया है - मुख्यमंत्री
आपकी नाक बताती है सेहत का हाल, गंभीर बीमारियों का देती हैं संकेत
नाक का काम यूं तो स्मेल करना, सांस लेना, सांस छोडऩा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी नाक हमें कई तरह के संकेत देती है, जिन्हें हमें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि नाक में कई ऐसी बीमारियां छुपी होती हैं. ये आगे जाकर कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकती हैं. ऐसे में अगर आपकी नाक पर इनमें से कुछ भी चीजें नजर आती है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और अपना टेस्ट करना चाहिए, क्योंकि यह गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है।
श्रम कानूनों के प्रति जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए- स्पीकर ऋतु खण्डूडी
कोटद्वार। सिडकुल में श्रम विभाग उत्तराखंड के द्वारा आयोजित शिविर में स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि श्रम कानूनों के प्रति जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का सही ज्ञान और समझ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के जन जागरण शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को उनकी कानूनी स्थिति और अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो कि समाज में सामाजिक न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल के अंत तक भारत से 13 अरब डॉलर के निर्यात का रखा लक्ष्य
1.50 लाख निर्यातकों ने 40 करोड़ से ज्यादा 'मेड इन इंडिया' उत्पादों को अमेजन के जरिये बेचा
प्रदेश की महिलाओं व बालिकाओं को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा वाहन, इन चार जिलों से होगी शुरूआत
परिवहन विभाग वाहन चलाने का देगा मुफ्त प्रशिक्षण और लाइसेंस
अब किसी भी बैंक से ले सकेंगे पेंशन, सीपीपीएस के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले पेंशनधारक जनवरी से किसी भी बैंक या उसकी शाखा से पेंशन ले सकेंगे। श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि मांडविया ने कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) 1995 के लिए एक केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वह ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के चेयरपर्सन भी हैं।
सीएम धामी ने केदारनाथ में आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों के लिए नौ करोड़ की धनराशि की जारी
टिहरी जिले के 38 प्रभावित परिवारों को दो माह के किराये के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि की जारी
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल, पत्नी रिवाबा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। इस समाचार की जानकारी उनकी पत्नी और बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की। रिवाबा ने अपने पोस्ट में रवींद्र जडेजा की बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके और उनके पति की तस्वीरें शामिल थीं।
महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर राष्ट्र की चिंता
राष्ट्रपति को राष्ट्रीय विवेक का प्रतिनिधि समझा जाता है। इसलिए दलगत सोच से उठ कर इस पद का सम्मान किया जाता है। मगर भारत में सियासी और वैचारिक ध्रुवीकरण इतना तीखा हो चुका है, अब राष्ट्रपति को भी दलगत संदर्भों में देखा जाने लगा है। राष्ट्रपति ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर राष्ट्र की चिंता जताई है। द्रौपदी मुर्मू की इस बात से पूरा देश सहमत होगा कि देश में महिलाओं को कमजोर मानने की मानसिकता बनी हुई है। मुर्मू ने कहा- ‘जो लोग ऐसी सोच रखते हैं, वे इससे भी आगे जाकर महिला को वस्तु मानने लगते हैं।’ उनके इस आह्वान में भी सारा देश अपना स्वर मिलाएगा कि ‘बेटियों की स्वतंत्रता की राह से रुकावटों को हटाना
- Read more about महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर राष्ट्र की चिंता
- Log in or register to post comments