Skip to main content

उत्तराखंड

महाराज के निर्देश पर जागड़ा पर्व पर 6 सितम्बर को विद्यालयों में अवकाश घोषित

महाराज के निर्देश पर जागड़ा पर्व पर 6 सितम्बर को विद्यालयों में अवकाश घोषित

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी, देहरादून और उत्तरकाशी को जागड़ा पर्व (श्री महासू देवता, हनोल) में 06 सितम्बर, 2024 को जागड़ा पर्व के उपलक्ष्य में गत वर्ष की भांति विकासखण्ड कालसी, चकराता, त्यूनी (देहरादून) तथा मोरी, पुरोला (उत्तरकाशी) में अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश जारी किए थे।

दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर होंगी संचालित, जानिए किस मार्ग पर कितनी बसें चलेंगी

दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर होंगी संचालित, जानिए किस मार्ग पर कितनी बसें चलेंगी

दिल्ली में बीएस-4 वाहनों का प्रवेश अक्टूबर में बंद 

देहरादून। परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर संचालित करेगा। इसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 वाहनों का प्रवेश अक्टूबर से बंद होने जा रहा है, जिसके उपाय के तौर पर ये निर्णय लिया गया है।

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू, MLA ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू, MLA ने छोड़ी पार्टी

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को लगातार झटके लग रहे हैं। बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होते ही असंतोष का माहौल बनने लगा है। गुरुवार को रतिया से बीजेपी विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने रतिया सीट से सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया है, जिससे नाराज होकर नापा ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

10 साल तक अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर अजनबी लोगों से करवाता रहा बलात्कार, जानिए यह पूरा मामला 

10 साल तक अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर अजनबी लोगों से करवाता रहा बलात्कार, जानिए यह पूरा मामला 

एविग्नन। फ्रांस के दक्षिणी शहर एविग्नन से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने सब को चौंका कर रख दिया है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति 10 साल तक अपनी पत्नी को नशीला पदार्थ देकर उसका अजनबी लोगों से बलात्कार करवाता रहा।

देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण

देहरादून के नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने किया पदभार ग्रहण

देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज पूर्वाहन में जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया, जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लिया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए प्राथमिकता बताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षकों के योगदान को सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन उन सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है जो युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर सादर नमन।"

गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट

गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट

7 सितंबर से गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है, जिस दौरान भगवान गणेश 10 दिनों के लिए धरती पर आते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना करते हैं। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं।अगर आप भी इस बार गणेश जी की मूर्ति घर ला रहे हैं तो मंदिर, पंडाल और घर की सजावट के लिए ये तरीके अपनाएं।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, पहलवानों की टिकट पक्की होने के आसार 

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, पहलवानों की टिकट पक्की होने के आसार 

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच  विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहलवानों की टिकट पक्की हो सकती है।दरअसल, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे की अटकलों के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि साल 2023 से चल रहे भारतीय पहलवानों के विरोध के पीछे की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह थे।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के बदले गए डीएम

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों के बदले गए डीएम

देहरादून। उत्तराखंड में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सचिव सीएम की जिम्मेदारी भी दी गई है। हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त होंगे। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का जिम्मा दिया है। सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को देहरादून का डीएम बनाया गया है। धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। वहीं, पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी की जगह विनोद गिरी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी है।