उत्तराखंड
राज्य के सभी अधिकारी मीडिया के साथ रखें बराबर संवाद - सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों को दिया आश्वासन, अधिकारियों के द्वारा इस तरह के कार्यों की नहीं होगी पुनरावृत्ति
वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र डसीला के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों ने की सीएम धामी से मुलाकात
न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में हुए कई स्तर पर काम - प्रधानमंत्री मोदी
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर जारी, फुल एक्शन मोड़ में दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी पिछली बार फिल्म खो गए हम कहां में नजर आए थे। इस फिल्म में अनन्या पांडे और अभिनेता आदर्श गौरव उनके साथ थे। ओटीटी पर आई उनकी इस फिल्म की कहानी और इसमें उनके अभिनय की तारीफ हुई थी। फिल्म गली बॉय से मशहूर हुए सिद्धांत की अगली फिल्म युध्रा की घोषणा काफी पहले हो गई थी और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसका इंतजार सिद्धांत के प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से था।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा
स्थानीय लोगों ने बनाया प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव
पूरे मामले में नेताओं ने साधी चुप्पी
जानकारी न होने की बात कहकर झाड़ा पल्लू
अल्मोड़ा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। आननफानन क्षेत्र के लोग तहसील में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।
फाउंडेशन लगाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान
बेदाग और डल चेहरे से हर कोई परेशान रहता है. इससे बचने और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में खासकर लड़कियां अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए कई मेकअप प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है।
फाउंडेशन का इस्तेमाल
अगर मेकअप प्रोडक्ट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए, तो चेहरे पर समस्या हो सकती है. अगर आप भी अपने चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करती है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे फाउंडेशन लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं उन बातों के बारे में।
नए आपराधिक कानूनों को लागू किया जाना ऐतिहासिक कदम- राज्यपाल
'तीनों कानून आपराधिक न्याय प्रणाली में बहुत बड़ा बदलाव लाएंगे'
केदारधाम में टला बड़ा हादसा- आसमान में लहराता हेलीकॉप्टर गिरा नीचे
केदारनाथ। केदारधाम में एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को एक खराब हेलीकॉप्टर को दूसरा हेलीकॉप्टर टो करके ले जा रहा था। इसी बीच, खराब हेलीकॉप्टर आसमान में लहराते हुए नदी में गिर गया। अगर यह हेलीकॉप्टर किसी भीड़ भाड़ वाले इलाके में गिरता तो काफी नुकसान हो सकता था।
दिल दहला देने वाले इस पूरे दृश्य का किसी श्रद्धालु ने वीडियो बना लिया।
पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से SDRF रेस्क्यू टीम को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा टो कर श्री केदारनाथ हेलीपैड से गोचर हेलीपैड के लिए ले जाया जा रहा था।
आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, यहां जानिए पूरे दिन का कार्यकलाप
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आएंगे। पहले दिन वह भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) में वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। दूसरे दिन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज और एम्स ऋषिकेश का भ्रमण करेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, उपराष्ट्रपति धनखड़ शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से करीब चार बजे आईआईपी मोहकमपुर पहुंचेंगे। संस्थान में भ्रमण के दौरान उपराष्ट्रपति यहां के वैज्ञानिकों, शिक्षकों और छात्रों से रूबरू होंगे।
देर से न्याय मिलना न मिलने के समान
विनीत नारायण
अजमेर के मामले में 32 साल बाद आए फ़ैसले पर भी हमारी यही प्रतिक्रिया है कि ऐसे फ़ैसलों से समाज में कोई बदलाव नहीं आएगा। क्योंकि 'जस्टिस डिलेड इज़ जस्टिस डिनाईड’ अर्थात् देर से न्याय मिलना न मिलने के समान होता है। इसलिए बात फिर वहीं अटक जाती है। महिलाओं के प्रति पुरुषों की इस पाशविक मानसिकता का क्या इलाज है? ये समस्या आज की नहीं, सदियों पुरानी है।
- Read more about देर से न्याय मिलना न मिलने के समान
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में किया प्रतिभाग
धनौल्टी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।