Skip to main content

उत्तराखंड

घर लौट रहीं दो युवतियों का रास्ता रोककर किया छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

घर लौट रहीं दो युवतियों का रास्ता रोककर किया छेड़छाड़ का प्रयास, वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

पांचों आरोपियों के दोनों वाहनों को किया गया सीज 

एक आरोपी युवक है नाबालिग 

हल्द्वानी।  फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश के तीव्र दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी 

प्रदेश के तीन जनपदों में बारिश के तीव्र दौर के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी 

देहरादून। राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

पुराना तरीका अब नहीं चल पा रहा

पुराना तरीका अब नहीं चल पा रहा

बतौर प्रधानमंत्री तीसरे कार्यकाल में यह धारणा टूट गई है कि नरेंद्र मोदी दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं और वे किसी फैसले को वापस नहीं लेते हैं। इस कार्यकाल में सामने यह आया है कि सरकार चलती रहे, इस तकाजे के कारण वे किसी अन्य नेता की तरह ही व्यवहार करते हैं। इसका ताजा उदाहरण उच्च नौकरशाही में लेटरल एंट्री से संबंधित विज्ञापन को वापस लेने का प्रकरण है। इसके पहले वक्फ़ बोर्ड विधेयक, पूंजीगत लाभ टैक्स में बढ़ोतरी, और कथित सेकुलर कानून लाने का इरादा जताने के बाद एनडीए समन्वय समिति की बैठक बुलाने की तत्परता से ये रुझान जाहिर हुआ है। पिछले चार जून को आए चुनाव नतीजों के बाद भाजपा नेतृत्व ने अपनी ताकत निर

भाजपा में गए नेताओं पर पूर्व सीएम का पलटवार बोले- हमारी सरकार भंग न होती तो गैरसैंण के यक्ष प्रश्नों का हो गया होता समाधान 

भाजपा में गए नेताओं पर पूर्व सीएम का पलटवार बोले- हमारी सरकार भंग न होती तो गैरसैंण के यक्ष प्रश्नों का हो गया होता समाधान 

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने गैरसैंण के मुद्दे को लेकर फिर से कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए नेताओं पर पलटवार किया। कहा कि 2016 में हमारी सरकार भंग न होती तो गैरसैंण के यक्ष प्रश्नों का आज समाधान गया होता। गैरसैंण पर मेरी तथ्यात्मक बातों से भाजपा में गए उज्याडू़ बल्द और प्रवक्ता बौखलाहट में बयान दे रहे हैं।

किस फ्रूट से मिलती है सबसे ज्यादा ताकत? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप

किस फ्रूट से मिलती है सबसे ज्यादा ताकत? जवाब जानकर हैरान रह जाएंगे आप

आज हम जिस फल के बारे में बात करने जा रहे हैं वह स्वाद और गुण दोनों में काफी ज्यादा फायदेमंद है। इसके कई सारे फायदे हैं लेकिन इसके गुण सुनेंगे तो आप कभी भी इसे खाना नहीं भूलेंगे. यह अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आता है। इस फल का नाम कीवी है।

कीवी मुख्य रूप से विदेश से आयात किया जाता था. लेकिन अब इसकी खेती भारत में ही की जाती है। आज हम कीवी खाने के फायदे के बारे में बात करेंगे. जो स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है।

प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का हुआ शुभारंभ

प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का हुआ शुभारंभ

डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम से प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण सरल होगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट के डिजिटल डिपॉजिट रिफन्ड सिस्टम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं प्लास्टिक की बोतल को बार कोड से स्कैन कर डिजिटल पेमेंट प्राप्त किया।

ऑस्ट्रेलिया ने 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन को सीमित करने की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया ने 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन को सीमित करने की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के नामांकन की संख्या को 270,000 तक सीमित रखेगा। यह निर्णय देश में रिकॉर्ड माइग्रेशन के चलते बढ़ती प्रॉपर्टी की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने बताया कि कोरोना महामारी से पहले की तुलना में आज विश्वविद्यालयों और व्यावसायिक संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या काफी बढ़ गई है, इसलिए इस पर नियंत्रण आवश्यक हो गया है।

वीजा फीस में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की नई सोशल मीडिया पॉलिसी, आपत्तिजनक पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए एक नई सोशल मीडिया पॉलिसी जारी की है। इस पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लंघन करने वालों को तीन साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही, यूपी में अब डिजिटल एजेंसियों और फर्मों के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने की सुविधा भी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इस नई पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है।

राजपाल यादव की फिल्म 'पड़ गए पंगे' का ट्रेलर आउट, फनी डायलॉग और कॉमेडी से है भरपूर

राजपाल यादव की फिल्म 'पड़ गए पंगे' का ट्रेलर आउट, फनी डायलॉग और कॉमेडी से है भरपूर

कॉमेडी फि़ल्म पड़ गए पंगे का बेहद फऩी और एंटरटेनिंग ट्रेलर  आउट कर दिया गया है जो सोशल मीडिया पर काफी लाइक किया जा रहा है। ट्रेलर में हम राजपाल यादव, राजेश शर्मा  और पंचायत फ़ेम  फ़ैसल मलिक के साथ ही इस फि़ल्म से डेब्यू कर रहे  समर्पण सिंह और राजेश यादव  को फनी रूप में देख सकते हैं।

स्पीकर ने ओलम्पियन अंकिता ध्यानी समेत कई खिलाड़ी व कोच को किया सम्मानित 

स्पीकर ने ओलम्पियन अंकिता ध्यानी समेत कई खिलाड़ी व कोच को किया सम्मानित 

कोटद्वार के खेल महोत्सव में खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शशिधर भट्ट स्टेडियम में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजक समिति को सम्मानित किया ।