Skip to main content

उत्तराखंड

अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माण- महाराज

अभी तक प्रदेश में हुआ 33512 किलोमीटर सड़कों का निर्माण- महाराज

वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित

आपदा के कारण 187 बंद सड़कों में से 18 को खोला गया

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तराखण्ड बनने के पश्चात मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33512 किलोमीटर मार्गों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी मार्गो के नव निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024- दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान

हरियाणा।  2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया है।

गठबंधन की घोषणा के बाद दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर लिखा, "किसान कमेरे आगे बढ़, जीत ले अपना चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान आज दिल्ली में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कर दिया गया।"

गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पुलिस की बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पुलिस की बदसलूकी पर भड़के कांग्रेसी

पुलिस का व्यवहार अमानवीय- रंजीत रावत, पूर्व विधायक

रामनगर। महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में गुस्साई कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है।

सीएम धामी से मिले फिल्म निर्माता- निर्देशक विपुल शाह

सीएम धामी से मिले फिल्म निर्माता- निर्देशक विपुल शाह

उत्तराखण्ड फिल्म नीति से शूटिंग को मिलेगा बढ़ावा- शाह

देहरादून। दून में फिल्म “हिसाब” की शूटिंग कर रहे निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की।

विपुल अमृतलाल शाह फिल्म निर्माता और एक प्रसिद्ध निर्देशक भी हैं। जिनकी मुख्य फ़िल्मों में आँखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लन्दन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी, बस्तर आदि सम्मिलित है।

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण

भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी ने किया बदरी-केदार भ्रमण

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम में बीते कल सोमवार को जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान के सखा उद्धव जी का अभिषेक संपन्न किया तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पूजा-अर्चना संपन्न की। रात्रि को भगवान कृष्ण के जन्म समारोह के बाद आयोजित पूजा-अर्चना में मुख्य मंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गढ़वाल मण्डल में दो महीने के अंदर बने फूड टेस्टिंग लैब- सीएस राधा रतूड़ी

गढ़वाल मण्डल में दो महीने के अंदर बने फूड टेस्टिंग लैब- सीएस राधा रतूड़ी

सीएस ने मिलावटी दुग्ध व खाद्य उत्पादों की संयुक्त निगरानी को यूपी से किया अनुरोध

खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में दायर वादों की जल्द सुनवाई करें डीएम

सीएम ने चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंपे नियुक्ति पत्र 

सीएम ने चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंपे नियुक्ति पत्र 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एन.आई.आर.एफ) इंस्टीट्यूट में 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान किये जाने के लिए पोर्टल का शुभांरभ भी किया।

फेस सीरम के होते हैं ढेरों फायदे, जानिए त्वचा के अनुसार फेस सीरम चुनने के तरीके

फेस सीरम के होते हैं ढेरों फायदे, जानिए त्वचा के अनुसार फेस सीरम चुनने के तरीके

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जो एक आवश्यक प्रोटीन है। इसके घटने से त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और महीन रेखाएं नजर आने लगती हैं।इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप त्वचा की देखभाल में फेस सीरम को शामिल कर सकते हैं। इसमें कई सक्रिय तत्व होते हैं, जो सीधे त्वचा में अवशोषित हो जाते हैं।आप अपनी त्वचा के अनुसार सही फेस सीरम चुनने के लिए ये तरीके अपनाएं।

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर- सीएम योगी का आश्वासन, पुनर्वास की तैयारी

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर- सीएम योगी का आश्वासन, पुनर्वास की तैयारी

मथूरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार ने घोषणा कर दी है, लेकिन इस फैसले का विरोध भी जोर पकड़ रहा है। स्थानीय लोग, जो सालों से यहां रह रहे हैं, चिंतित हैं कि कॉरिडोर बनने से उनके घर और दुकाने उजड़ जाएंगी, जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा।