उत्तराखंड
ढाका भारतीय वीजा केंद्र में घुसे प्रदर्शनकारी, लगाए भारत विरोधी नारे
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय वीजा केंद्र में हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वीजा सेंटर में घुस गए और वहां भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। हालांकि प्रदर्शकारियों ने कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं की। बाद में पुलिस ने आकर हालात को नियंत्रित किया। ढाका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने इस मामले को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है। भारतीय उच्चायोग का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग जबरन वीजा सेंटर में घुस आए। इस दौरान लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे वीजा सेंटर में मौजूद स्टाफ घबरा गया और वह अपना काम भी नहीं कर पाए। बांग्
प्रदेश में अब कक्षा एक से पढ़ाई जाएगी संस्कृत, 100 करोड़ रुपये के बजट का रखा जाएगा प्रस्ताव
संस्कृत विद्यालयों में छात्रों की घटती संख्या को देखते हुए लिया गया निर्णय
जोमेटो से अब दो दिन पहले एडवांस में कर सकेंगे ऑर्डर, इन शहरों में लागू हुई सुविधा
नई दिल्ली। फूड डिलीवरी ऐप जोमेटो ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जो ग्राहकों को दो दिन पहले ऑर्डर शेड्यूल करने की सुविधा देगा। यानी ग्राहक दो दिन पहले ही अपने लिए तय समय और जगह के लिए खाना बुक कर सकते हैं. कंपनी के सीईओ और संस्थापक दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। अभी यह फीचर कुछ चुनिंदा शहरों में लॉन्च किया गया है. धीरे-धीरे इस सुविधा को अनय शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा।
योगी के बाद सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में सीएम धामी ने मारी बाजी
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में धामी को 51.1 फीसद लोगों ने किया पसंद
यूसीसी, नकलरोधी कानून और लैंड जिहाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्णय बने नजीर
कोलकाता रेप और हत्या मामले में बवाल, टीएमसी सांसद की बेटी को बलात्कार की धमकी पर बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
कोलकाता: कोलकाता में एक रेप और हत्या मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में हंगामा मच गया है, जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेता निशाने पर हैं। हाल ही में, टीएमसी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय नेता अभिषेक बनर्जी की 11 वर्षीय बेटी को अज्ञात शख्स द्वारा बलात्कार की धमकी दिए जाने की घटना ने भारी बवाल खड़ा कर दिया है।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया संज्ञान
सीएम धामी ने गंगोलीहाट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में लिया हिस्सा
भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे - मुख्यमंत्री
महिला डॉक्टर से हैवानियत अक्षम्य और क्रूरतम अपराध
बलबीर पुंज
यह विचित्र है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने या कानून-व्यस्था दुरुस्त करने के बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सडक़ पर उतरकर धरने-प्रदर्शन करने में व्यस्त है। 16 अगस्त को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर विरोध-मार्च निकाला था। प्रश्न है कि इस पूरे मामले में त्वरित, पर्याप्त और संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने का जिम्मेदार कौन है?
- Read more about महिला डॉक्टर से हैवानियत अक्षम्य और क्रूरतम अपराध
- Log in or register to post comments
दादा ने किया दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में रविवार को मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया। यहां दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्ते के ही दादा ने दुष्कर्म किया। बीडी पांडे अस्पताल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी की जा रही है।
श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
बदरीनाथ मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया
केदारनाथ धाम सहित नृसिंह मंदिर जोशीमठ, त्रियुगीनारायण मंदिर,गोपाल मंदिर नंदप्रयाग में भी जन्माष्टमी मनायी जा रही
श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसके लिए श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर को भब्य रूप से सजाया गया है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है।
उत्तराखंड की 4 हजार महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी का अवसर
राज्य सरकार के नियोजन विभाग को देश की नामी टाटा कंपनी ने पत्र भेजकर दी जानकारी
तमिलनाडु के होसुर एवं कर्नाटक के कोलार स्थित टाटा प्लांट्स के लिए होनी है नियुक्ति
मुख्यमंत्री का लगातार रोज़गार सृजन पर है ज़ोर, उनके प्रयासों का दिख रहा असर
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए राज्य के नियोजन विभाग को देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप से पत्र प्राप्त हुआ है ।