उत्तराखंड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा के बाद स्वदेश वापसी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 24 अगस्त को पोलैंड और यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। 21 और 22 अगस्त को हुए इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस बीच, अमेरिका ने प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा का स्वागत करते हुए इसे रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में सहायक बताया है।
बाजार में ए1 और ए2 के नाम से अब नहीं बिकेगा दूध, घी और मक्खन, एफएसएसएआई ने लगाई रोक
नई दिल्ली। अब बाजार में कंपनियां ए1 और ए2 के नाम से दूध, घी और मक्खन नहीं बेच सकेंगी। दरअसल, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने ई-कामर्स कंपनियों सहित सभी खाद्य कारोबारियों को पैकेजिंग के ऊपर से ए1 और ए2 प्रकार के दूध और दूध उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया है।
एफएसएसएआई ने कहा कि उसने ए1 और ए2 संबंधी दावों के मुद्दों की जांच की और पाया कि ए1 और ए2 दूध अंतर बीटा कैसिन प्रोटीन की संरचना से जुड़ा है, जो गाय की नस्ल के आधार पर भिन्न होता है। नियामक ने कहा कि वर्तमान में जो नियम हैं, वह इस अंतर को मान्यता नहीं देते हैं।
कोलकाता रेप केस- संदीप घोष के साथ 6 अन्य का होगा पॉलिग्राफ टेस्ट, CBI का सेटअप तैयार
नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में सीबीआई लगातार जांच कर रही है। अब खबर आई है कि सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और आरोपी संजय रॉय के साथ 4 अन्य डॉक्टरों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी।
सीबीआई ने गुरुवार, 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान सीबीआई ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी।
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
सीएम धामी ने विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों व अधिकारियों का किया धन्यवाद
सीएम ने भराड़ीसैंण मे जनता की सुनी समस्या
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया।
सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
सीएम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
गैरसैंण। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी बिशना देवी के नाम देवदार का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक संपूर्ण प्रदेश में वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के साथ जन सहयोग भी लिया गया।
आपके यूरिक एसिड को कम कर सकता है केला, जानें कब और कैसे खाना है सही
शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढऩे से जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में सूजन और जलन जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए, इस फल को अपने आहार में शामिल करके समय रहते इसे नियंत्रित करना महत्वपूर्ण है. यूरिक एसिड बढऩे की वजह से लोगों को हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विपक्ष के सदस्य जल्दबाजी नहीं करते तो और लम्बा चलता सदन - सीएम धामी
राजस्व बढाने व खर्चों को कम करने पर विशेष ध्यान देंगे
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद कहा कि विपक्ष के साथी जल्दबाजी नही करते तो सदन और लम्बा चलता।
दून में सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार
देखें वीडियो, डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भागे अभियुक्त
अवैध पिस्टल बरामद,लेनदेन का विवाद
देहरादून। राजपुर-मसूरी रोड पर सरेआम युवक के अपहरण की कोशिश की घटना से हड़कंप मच गया। कई लोगों की मौजूदगी में डीआईटी के पास से युवक को जबरदस्ती कार में बैठा कर भाग रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई।
पुलिस की ओर से घटना का विवरण
अंकिता भण्डारी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने गैरसैण में भरी हुंकार
कानून व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी
गैरसैंण। महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटनाओ, हत्या, बलात्कार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य सेवाओं, बेतहाशा महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने गैरसैण स्थित विधानसभा भवन का घेराव कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।