उत्तराखंड
अंकिता भण्डारी के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने गैरसैण में भरी हुंकार
कानून व्यवस्था को लेकर की नारेबाजी
गैरसैंण। महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटनाओ, हत्या, बलात्कार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य सेवाओं, बेतहाशा महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने गैरसैण स्थित विधानसभा भवन का घेराव कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
भारतीय कृषि का अमृतकाल
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात
दोनों नेताओं के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत
आवेदन पर आपत्ति है तो मैं अपने पुत्र से आवेदन वापस लेने का आग्रह करूंगा- महाराज
पारदर्शिता के बावजूद अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई
देहरादून। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन हेतु आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 25 लोगों द्वारा आवेदन किया गया और जांच के उपरांत 6 लोगों ने इसमें क्वालीफाई किया। जिसमें मेरा पुत्र सुयश रावत भी है। प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई लेकिन इसके बावजूद भी अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। यदि किसी को मेरे पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो मैं उनसे अपना आवेदन वापस लेने का आग्रह करूंगा।
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट किया पारित
विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विपक्ष ने किया धरना प्रदर्शन
देहरादून/ गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है। बीते दो दिनों में सदन में आठ विधेयक पेश हुए। वहीं, करीब पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था। आज सदन में बजट पारित कर दिया गया है। साथ ही विधेयक भी पास कर दिए गए। इसके साथ ही विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बीते साल उत्तराखंड में बलात्कार की चार सौ से अधिक घटनाएं
उधमसिंह नगर जिले में सर्वाधिक 204 रेप मामले
काशीपुर। देेश में आजकल बलात्कार व महिला उत्पीड़न को लेकर आन्दोलन हो रहे हैं लेकिन शांत माना जाने वाला उत्तराखंड राज्य भी इसमें पीछे नहीं हैं। उत्तराखंड में वर्ष 2023 में 421 बलात्कार के अपराध पुलिस में दर्ज हुये हैं । अकेले उधमसिंह नगर जिले में 204 बलात्कार केस दर्ज हुये हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार के तहत वकील नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ ।
सनी लियोनी की फिल्म कोटेशन गैंग की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने
अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कोटेशन गैंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके लिए दर्शकों को और इंतजार करना पड़ेगा। कोटेशन गैंग की रिलीज डेट अब जुलाई से खिसकाकर आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
नेपाल की मर्सियांगडी नदी में गिरी भारतीय यात्री बस, 14 लोगों की मौत
40 यात्री थे सवार
पोखरा से काठमांडू जा रही थी बस
जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया गठबंधन
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 18 सितंबर को पहले चरण के मतदान के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होनी शुरू हो जाएगी। चुनाव से पहले घाटी में राजनीतिक दलों के बीच तालमेल बिठाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन का ऐलान करते हुए बताया कि दोनों पार्टियां 90 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। श्रीनगर में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य का दर्जा वापस द
बार-बार खाना गर्म करने से उसका पोषण कम हो जाता है? जानें सच
खाना गर्म करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। अक्सर हम बना हुआ खाना दोबारा गर्म करके खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बारे में एक आम धारणा है कि बार-बार खाना गर्म करने से उसका पोषण कम हो जाता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है, तो चलिए, जानते हैं कि इस बारे में सच क्या है और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।