Skip to main content

उत्तराखंड

केदार आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी

केदार आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी

सीएम ने सर्च अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश

गैरसैंण। सीएम ने केदार आपदा में लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के परिवारजनों से भेंट कर कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी 31 जुलाई से गौरीकुण्ड - केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं। 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से वे लापता हैं।

मंगलवार को नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने 22 साल के हिमांशु नेगी के परिजनों से भेंट कर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

गैरसैंण में मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए कई फैसले

गैरसैंण में मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए कई फैसले
  • व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विभागीय योजनाओं को स्वीकृत किया

गैरसैंण। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई।

साइबर ठगी मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर ठगी मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जानकारी दी कि अगस्त 2024 में एक पीड़ित द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पीड़ित को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज प्राप्त हुए थे, जिसमें खुद को HDFC सिक्योरिटीज का प्रतिनिधि बताते हुए उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने और HDFC VIP एप्लिकेशन डाउनलोड कर निवेश करने के लिए कहा गया था। इस एप्लिकेशन के जरिए पीड़ित से लगभग 1 करोड़ 36 लाख रुपये की ठगी की गई।

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा की घोषणा

नई दिल्ली। पोलैंड की यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और पोलैंड के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने पोलैंड को मध्य यूरोप में एक प्रमुख आर्थिक भागीदार बताया और कहा कि लोकतंत्र और बहुलतावाद के प्रति दोनों देशों की पारस्परिक प्रतिबद्धता हमारे संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगी। प्रधानमंत्री ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की और पोलैंड में रहने वाले जीवंत भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने की योजना भी साझा की।

विधानसभा मानसून सत्र- गैरसैंण सदन में शैलारानी व गहतोड़ी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Shailrani, Gahtori, Assembly Monsoon Session, gairsain

केदारनाथ विधायक शैलारानी व चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी से जुड़ी यादों में डूबा सदन

गैरसैंण ( भराड़ीसैंण)। विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन केदारनाथ की विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत और चंपावत के पूर्व विधायक स्वर्गीय कैलाश चंद्र गहतोड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्पीकर, सीएम ,नेता विपक्ष यशपाल आर्य, बंशीधर भगत, अरविंद पांडे, दिलीप रावत समेत कई मंत्रियों व विधायकों ने दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

महिला अपराधों की बाढ़ पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

महिला अपराधों की बाढ़ पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

'भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में'

रामनगर। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का टीजर हुआ रिलीज, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे अभिनेता 

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का टीजर हुआ रिलीज, छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखे अभिनेता 

विक्की कौशल की बहादुर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका वाली फिल्म छावा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में विक्की कौशल का योद्धा अवतार ने फैंस को दीवाना कर दिया है।  विक्की महान छत्रपति शिवाजी महाराज के दुर्जेय पुत्र के रूप में एक शक्तिशाली परिचय देता है।

छावा के मेकर्स ने फिल्म का धांसू टीजर रिलीज किया है. विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए लिखा है, स्वराज्य के रक्षक. धर्म के रक्षक. छावा - एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा.टीजर आउट। योद्धा 6 दिसंबर 2024 को दहाड़ेगा।

केदारनाथ आपदा में गुमशुदा व घायलों के आंकड़े को दबा रही भाजपा सरकार - नेता विपक्ष

केदारनाथ आपदा में गुमशुदा व घायलों के आंकड़े को दबा रही भाजपा सरकार - नेता विपक्ष

गौरीकुण्ड से लापता युवा हिमांशु नेगी की खोजबीन नहीं की सरकार ने- कांग्रेस

हिमांशु के परिजनों से मिले नेता विपक्ष आर्य

गैरसैंण। विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनशीलता समाप्त हो गई है। हाल की केदारनाथ आपदा पीड़ितों की कोई सुध नहीं ले रही है। यशपाल आर्य ने यह आरोप 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ आपदा में गौरीकुण्ड से गायब चल रहे 22 वर्षीय युवा हिमांशु नेगी के परिजनों से मिलने के बाद लगाया। हिमांशु नेगी गैरसैण विधानसभा परिसर से लगे गांव परवाड़ी का निवासी है।

आम के साथ-साथ उसके पत्तों के भी होते हैं कई औषधीय लाभ, डाइट में करें शामिल

आम के साथ-साथ उसके पत्तों के भी होते हैं कई औषधीय लाभ, डाइट में करें शामिल

आम को फलों का राजा माना जाता है और इसका स्वाद लाजवाब होता है। हालांकि, काफी कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि आम के साथ-साथ उसके पत्ते भी कई औषधीय लाभों से समृद्ध होते हैं।आम के पत्तों के अर्क का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में मधुमेह, दस्त और अस्थमा सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।आम के मौसम के जाने से पहले उसके पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर ये 5 लाभ पाएं।