Skip to main content

उत्तराखंड

दुनियाभर में एमपॉक्स वायरस के मामलों में तेजी से भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता

दुनियाभर में एमपॉक्स वायरस के मामलों में तेजी से भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। दुनियाभर में एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स वायरस के मामलों में आई तेजी ने भारत समेत कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। एमपॉक्स वायरस पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच चुका है, वहीं भारत सरकार ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कई तरह के जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस बीच एमपॉक्स वायरस के खतरे को लेकर लोगों में काफी डर भी फैल गया है, ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस महामारी जितना ही खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। एमपॉक्स वायरस के खौफ ने एक बार फिर लोगों के मन में कोविड जैसा डर बैठा दिया है। हालांकि, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक शोध किया और उससे जो नतीजे सा

उत्तराखंड को मिलेगा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की दरों में वृद्धि का लाभ- महाराज

उत्तराखंड को मिलेगा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की दरों में वृद्धि का लाभ- महाराज

आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत और जन सामान्य की परेशानियों को दूर करने में मिलेगी मदद

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड में पूर्व प्रिंसिपल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड में पूर्व प्रिंसिपल का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सीआईएसएफ (CISF) कर्मियों की एक टीम पहुंची। इससे एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थान पर केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। यह कदम 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर के वीभत्स बलात्कार और हत्या के बाद देशभर में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है।

अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' का ट्रेलर जारी, 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे' का ट्रेलर जारी, 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम

फिल्मों के बाद अब अनन्या पांडे ओटीटी पर कदम रखने जा रही हैं। वहीं कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण जौहर ने उन्हें ये मौका दिया। फाइनली अमेजन प्राइम वीडियो ने अनन्या पांडे की नई सीरीज 'कॉल मी बे' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा में वीर दास,वरुण सूद, मुस्कान जाफरी, विहान समेत अन्य एक्टर्स नजर आएंगे।

मसूरी में भारी बारिश से जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त, जगह- जगह भूस्खलन से आवाजाही ठप

मसूरी में भारी बारिश से जन- जीवन हुआ अस्त- व्यस्त, जगह- जगह भूस्खलन से आवाजाही ठप

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

 देहरादून। आज भी उत्तराखंड में माैसम खराब बना हुआ है। बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल, पिथाैरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मसूरी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के बाद शहर में घना कोहरा छाया है। बारिश के बाद पिक्चर पैलेस में भारी भरकम पुश्ता ढह गया। जिससे कई घंटे बाद आवाजाही शुरू हुई। वहीं, किमाड़ी-मसूरी मार्ग पर भी भूस्खलन से कई जगह रास्ता बंद है। 

खाली पेट ज्यादा पानी पीने से हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

खाली पेट ज्यादा पानी पीने से हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

बहुत से लोग सुबह उठते ही खूब सारा पानी पीते हैं, क्योंकि इसे हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है? खासकर अगर आप खाली पेट ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह आपकी हेल्थ के लिए सही नहीं होता है।  इसलिए यह जानना जरूरी है कि सुबह पानी पीने की सही मात्रा क्या होनी चाहिए और ज्यादा पानी से क्या परेशानियां होती है।

सीएम ने नन्दा देवी लोकजात मेले का किया शुभारंभ

सीएम ने नन्दा देवी लोकजात मेले का किया शुभारंभ

चमोली जिले के लिए की विभिन्न घोषणाएं

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

केदार आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी

केदार आपदा में लापता हिमांशु नेगी के घर पहुंचे सीएम धामी

सीएम ने सर्च अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश

गैरसैंण। सीएम ने केदार आपदा में लापता भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के परिवारजनों से भेंट कर कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी 31 जुलाई से गौरीकुण्ड - केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं। 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के बाद से वे लापता हैं।

मंगलवार को नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने 22 साल के हिमांशु नेगी के परिजनों से भेंट कर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था।