उत्तराखंड
प्रतीक गांधी-दिव्येंदू की फिल्म 'अग्नि' का धांसू टीजर आउट, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा
प्रतीक गांधी और दिव्येंदु की फायर ब्रिगेड पर बनी फिल्म 'अग्नि' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें फायर ब्रिगेड के संघर्षों, त्याग और बलिदान को दिखाया गया है. टीजर में देखा जा सकता है कि एक शहर आग की लपटों से घिरा हुआ है। जिसमे प्रतीक गांधी और दिव्येंदु एक तेजतर्रार पुलिसकर्मी के रोल में हैं और आग फैलने की वजह से फायर ब्रिगेड का हिस्सा बनते हैं।
उत्तराखंड बनेगा राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में हेलिकॉप्टर से उड़ान भरने वाला पहला राज्य
38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से दी जाएगी रफ्तार
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को हेलिकॉप्टर से रफ्तार दी जाएगी। समय की कमी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के लिए छह सीटर वाले हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
क्या दूध पीने से कम हो जाती है एसिडिटी, आइए मिलकर जानें इस मिथक की सच्चाई
दूध को अक्सर एसिडिटी के इलाज के रूप में देखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि दूध पीने से पेट की जलन और एसिडिटी कम होती है।इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन पेट को अस्थायी रूप से राहत देते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो दूध का तात्कालिक प्रभाव होता है, लेकिन लंबे समय तक इसका असर नहीं रहता। आइए इस मिथक को समझें और जानें कि क्या दूध वास्तव में एसिडिटी कम करने में मदद करता है।
दुर्घटनाओं का बढ़ना चिंता का विषय, रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर दिया जाए ध्यान- मुख्यमंत्री धामी
सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित होगी
सीएम ने कहा, शराब की दुकानें/बार आदि निर्धारित समय तक ही खुलें
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष में लगी भीषण आग, 10 मासूमों की मौत
15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
नवजातों को खिड़की के कांच तोड़कर निकाला बाहर
चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम
नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।
भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत
मुख्यमंत्री धामी ने 'आदि गौरव महोत्सव' कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हर साल 'जनजातीय विज्ञान महोत्सव' आयोजित किया जाएगा - मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित 'आदि गौरव महोत्सव' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 'जनजातीय विज्ञान महोत्सव' आयोजित कराए जाने की घोषणा की। उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
अमेरिका के साथ भारत के संबंध अब भी अच्छे
एस. सुनील
ट्रंप का एक और भाषण जो भारत में बहुत प्रसारित हुआ उसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाया। ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है वह बर्बर है। दुनिया का कोई नेता, जब बांग्लादेश में प्रताडि़त हो रहे हिंदओं के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ तो ट्रंप हुए। क्या यह कोई मामूली बात है? क्या इस पर भारत के लोगों को खुशी नहीं मनानी चाहिए?
- Read more about अमेरिका के साथ भारत के संबंध अब भी अच्छे
- Log in or register to post comments
पीएम स्वनिधि योजना में उत्तराखंड ने हासिल किया शत - प्रतिशत लक्ष्य
अंत्योदय को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं केंद्र ओर राज्य सरकार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबार शुरू करने के लिए दी जाती है बिना गारंटी के ऋण सुविधा
सीएम धामी ने पीएम जनमन योजना के लाभार्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
पीएम जनमन योजना के तहत दो हॉस्टल बिल्डिंग का शिलान्यास
देहरादून। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बिहार के जमुई में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन से वर्चुअल प्रतिभाग किया।