Skip to main content

उत्तराखंड

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में बाढ़: झीलों के फटने से थमे गांव में भारी तबाही

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में बाढ़: झीलों के फटने से थमे गांव में भारी तबाही

थमे। सेना, नगर निगम और वैज्ञानिकों ने बताया कि नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में थमे गांव में बाढ़ दो बर्फ की झीलों के फटने के कारण आई। इस बाढ़ ने गांव में भारी नुकसान पहुंचाया।

बाढ़ ने थमे गांव के आधे से ज्यादा घरों को बर्बाद कर दिया। यह घटना शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब हुई। बाढ़ ने बड़े-बड़े पत्थर और कीचड़ साथ ले लिया और गांव को बुरी तरह प्रभावित किया।

देहरादून आईएसबीटी- पांच लाेगों ने किशोरी के साथ बस में किया सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून आईएसबीटी- पांच लाेगों ने किशोरी के साथ बस में किया सामूहिक दुष्कर्म

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

पंजाब की रहने वाली है युवती 

देहरादून। आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसी बस में पांच लाेगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो- अजेंद्र अजय

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो- अजेंद्र अजय

कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लगातार केदारनाथ धाम के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में दुष्प्रचार अभियान चला रही है- अजेंद्र अजय

यूरिक एसिड बढ़ने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

यूरिक एसिड बढ़ने पर बैंगन खा सकते हैं? जानें कौन सी सब्जियां शरीर में प्यूरीन बढाती हैं

हाई यूरिक एसिड के मरीज को बारिश में कई सब्जियों से परहेज करना चाहिए. ये सब्जियां मानसून में शरीर में प्यूरीन बढ़ा सकती हैं. इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है. जानिए क्या यूरिक एसिड में बैंगन खाया जा सकता है? डाइट में प्यूरीन से भरपूर सब्जियां और फूड आइटम शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

कैबिनेट फैसला- अनुपूरक बजट को विधानसभा सत्र में पेश करने को मिली मंजूरी 

कैबिनेट फैसला- अनुपूरक बजट को विधानसभा सत्र में पेश करने को मिली मंजूरी 

देखें धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून। विधानसभा सत्र से पूर्व आहूत धामी कैबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए। अनुपूरक बजट को विधानसभा सत्र में पेश करने को मंजूरी मिली। सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में मृतक आश्रितों के समायोजन पर रोक को हटा लिया।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

-21 अगस्त से गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट को प्रस्तुत करने को स्वीकृति।

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज टली, स्त्री 2 से नहीं जुड़ा प्रोमो

अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज टली, स्त्री 2 से नहीं जुड़ा प्रोमो

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत आगामी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली है और इसने पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। हालांकि, पहले की रिपोर्टों के विपरीत, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म स्काई फोर्स का प्रोमो स्त्री 2 से नहीं जोड़ा जाएगा। यह खबर कई लोगों के लिए आश्चर्य की बात है, खासकर तब जब स्काई फोर्स इंडस्ट्री में काफी चर्चा का विषय रही है।

अमृतकाल को अमृत्व देने का कार्य करेंगे युवा अधिकारी - सीएम

अमृतकाल को अमृत्व देने का कार्य करेंगे युवा अधिकारी - सीएम

सिविल सेवा में चयनित प्रतिभागियों का हुआ अभिनन्दन समारोह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के लिए चयनित युवा अधिकारियों का आह्वान किया है कि इस सेवा से उनके जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है। पूरे समाज की भावना उनसे जुड़ी है। राष्ट्रवाद की विचार धारा को आगे बढ़ाने तथा प्रशासन तंत्र की मजबूती का उनका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाना तथा उन्हें बेहतर भविष्य देना युवा अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

भारत में भी क्या बांग्लादेश जैसा हाल?

भारत में भी क्या बांग्लादेश जैसा हाल?

सत्येन्द्र रंजन
हमारे पड़ोस में यह घटनाक्रम कुछ ज्यादा तीव्र रूप में और अधिक स्पष्ट में देखने को मिला है। हम उससे सबक ना लें, तो ऐसा हम अपने लिए जोखिम मोल लेते हुए करेंगे। इसलिए जो कांग्रेस नेता बांग्लादेश या श्रीलंका को एक चेतावनी बता रहे हैं, उन पर नाराज होने की जरूरत नहीं है। हुआ सिर्फ यह है कि अनगिनत लोगों के मन में घुमड़ती बातें उनकी जुब़ान पर आ गई हैं।

नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप

नोएडा: नोएडा के डीएलएफ मॉल और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में अचानक हड़कंप मच गया जब इन दोनों मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद मॉल को खाली कराया गया। मॉल में फिल्म देख रहे लोगों को भी बीच में ही हॉल छोड़कर बाहर जाना पड़ा। शुरुआत में मॉल प्रशासन ने सुरक्षा जांच का हवाला देते हुए मॉल को बंद करने की जानकारी दी।

कुछ लोगों ने इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया, जिससे मॉल को खाली कराया गया। गुरुग्राम के मॉल में भी बम की कोई पुष्टि नहीं हुई है।