उत्तराखंड
अस्पतालों में जल्द नियुक्त होंगे टेक्नीशियन व वार्ड बॉय
विभिन्न संवर्गों में कार्मिकों की होगी पदोन्नति
देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में जरूरी निर्देश दिये ।
सिसोदिया को जमानत
सर्वोच्च अदालत ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को सत्रह माह तक जेल में रहने के बाद जमानत दे दी। अदालत ने अधीनस्थ अदालतों की आलोचना करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई हुए बगैर ही लंबे समय तक जेल में रखे जाने से वह शीघ्र सुनवाई के अधिकार से वंचित हुए।
- Read more about सिसोदिया को जमानत
- Log in or register to post comments
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सदैव अटल’ स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, और गिरिराज सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ में स्वंय सहायता समूह को दी आर्थिक सहायता
विकास के हर कदम पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे- सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत चार जनपदों से आए प्रतिभागियों में से 10 सहायता समूह को रिवॉल्विंग फण्ड के रूप में 25-25 हजार रुपये, 10 समूह को सीआईएफ के रूप में 75-75 हजार रुपये एवं सीसीएल के रूप 1 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किये।
मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन का किया विमोचन
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बैंक अधिक सहयोग करें- मुख्य सचिव
'उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ग्राहक सन्तुष्टि के प्रति प्रतिबद्व'
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि बैंकों द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रहे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिकाधिक सहयोग किया जाना चाहिए ताकि राज्य के अधिक से अधिक जन मानस को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
मुख्य सचिव राधा रतूडी द्वारा सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के वार्षिक प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2023-24 का विमोचन किया गया।
देहरादून- आनंदम रेस्टोरेंट के बाथरूम में मोबाइल छिपाकर बनाया गया महिला का वीडियो
आरोपी युवक को लिया गया हिरामत में
रेस्टोरेंज मालिक के खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा
छिपाए गए मोबाइल की रिकॉर्डिंग पुलिस के कब्जे में
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से 37 हजार महिलाओं को मिला लाभ
स्वयं सहायता समूहों ने योजना के माध्यम से किया ₹318.98 लाख का कारोबार
राज्य के 95 ब्लॉकों में हो रही स्थानीय व पारंपरिक उत्पादों की बिक्री
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक सम्बल
देहरादून। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना का प्रदेश की करीब 37 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। बीते एक वर्ष में योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों ने संपूर्ण प्रदेश में ₹318.98 लाख का कारोबार किया है।
प्रभारी सचिव ने केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का किया निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद चल रहे कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग के किमी 72 से 75 तक पैदल भ्रमण कर अधिकारियों को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए।
लोक परंपरा का एक उत्सव, उत्तराखंड का घी संक्रान्ति पर्व आज
देहरादून। उत्तराखंड अपनी निराली संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के लोक जीवन के कई रंग और कई उत्सव हैं। ऐसा ही एक पारंपरिक उत्सव है- घी संक्रांति। उत्तराखण्ड में घी संक्रान्ति पर्व को घ्यू संग्यान, घिया संग्यान और ओलगिया के नाम से भी जाना जाता है।
- Read more about लोक परंपरा का एक उत्सव, उत्तराखंड का घी संक्रान्ति पर्व आज
- Log in or register to post comments
अजय देवगन की औरों में कहां दम था के लिए लाखों कमाना भी हुआ मुश्किल, अब पर्दे से उतरना तय
अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था. इस फिल्म की शुरुआत ही बेहद खराब रही थी. इसके बाद औरों में कहां दम था ने पहले हफ्ते में काफी निराशाजनक परफॉर्म किया और अब दूसरे हफ्ते में तो फिल्म की हालत काफी खस्ता हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं अजय देवगन स्टारर ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?