उत्तराखंड
नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप
नोएडा: नोएडा के डीएलएफ मॉल और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में अचानक हड़कंप मच गया जब इन दोनों मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद मॉल को खाली कराया गया। मॉल में फिल्म देख रहे लोगों को भी बीच में ही हॉल छोड़कर बाहर जाना पड़ा। शुरुआत में मॉल प्रशासन ने सुरक्षा जांच का हवाला देते हुए मॉल को बंद करने की जानकारी दी।
कुछ लोगों ने इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया, जिससे मॉल को खाली कराया गया। गुरुग्राम के मॉल में भी बम की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
- Read more about नोएडा और गुरुग्राम के मॉल में बम की धमकी से मचा हड़कंप
- Log in or register to post comments
रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनो को तोहफा, खोये मोबाइलो को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरो पर मुस्कान
साइबर सैल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानो से गुम हुए लगभग 17 लाख रू0 कीमत के 101 मोबाइल फोन को किया रिकवर
पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलो को उनके मालिको के किया सुपुर्द
कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे :- एसएसपी देहरादून
विजिलेंस ने परिवहन डिपो के सहायक महाप्रबंधक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
परिवहन अधिकारी ने अनुबन्धित बसों के संचालन के लिए मांगी थी रिश्वत
काशीपुर। विजिलेंस ने काशीपुर परिवहन डिपो के सहायक महाप्रबन्धक, अनिल कुमार सैनी को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर शनिवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम तीन अनुबन्धित बसों के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रति बस के हिसाब से रू. 9,000/- रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
कंगना रनौत की इमरजेंसी का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले दौर की कहानी लाईं सामने
कंगना रनौत स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी का इंतजार एक्ट्रेस के फैंस को बेसब्री से है. फिल्म इमरजेंसी से पोस्टर और टीजर जारी होने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कंगना रनौत ने हाल ही में इमरजेंसी के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा हटाया था।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से शुरु होगा मानसून सत्र
दर्शक दीर्घा के लिए सीमित मात्रा में जारी होंगे पास
बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे
देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण- भराड़ीसैंण में 21 अगस्त से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासन,प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विधान भवन में बैठक की।
सीएम धामी ने चयनित 236 सहायक अध्यापकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
तीन वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुआ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।
चुनाव की तारीखें
पहला चरण: 18 सितंबर 2024
दूसरा चरण: 25 सितंबर 2024
तीसरा चरण: 1 अक्टूबर 2024
चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव दस साल बाद हो रहे हैं और इसके लिए स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।
सिर के बीचोंबीच हो रही है झुनझुनी तो बिल्कुल न करें इग्नोर, हो सकता है इतना खतरनाक
सिरदर्द होना आम बात है. सिरदर्द की समस्या कभी तेज तो कभी गंभीर हो सकती है. सिर्फ दर्द की समस्या नहीं है. सिर में झनझनाहट और झुनझुनी आम बात है. कई लोग में सिरदर्द की जगह झनझनाहट जैसा महसूस होता है।
पेरेस्टेसिया की बीमारी क्या है?
इस मेडिकल टर्म को पेरेस्टेसिया कहते हैं. पेरेस्टेसिया की समस्या तब होती है जब एक न्यूरोन सिस्टम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाता है. इसके अलावा जब नसों में लंबे वक्त तक दबाव पड़ता है तो सिर में झनझनाहट शुरू हो जाती है. ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि आखिर सिर में झनझनाहट का सबसे बड़ा कारण क्या है?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल- महिला डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या मामले में आईएमए ने की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा
आपात सेवाएं रहेंगी जारी
24 घंटे के लिए देश भर में हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
सेना- पुलिस व अर्धसैनिक बलों में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर 26 अगस्त से शुरु
देखें, भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम
देहरादून । गढ़वाल एवं कुमाऊ के भूतपूर्व सैनिकों/ सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/नौ सेना/वायुसेना एवं पुलिस/अर्द्धसैनिक बल में भर्ती हेतु 26 अगस्त से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य सैनिक विश्राम गृह देहरादून में किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र प्रसाद भट्ट ने बताया कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 20 अगस्त 2024 से 24 अगस्त 2024 तक राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास हाथीबड़कला में किया जायेगा।