Skip to main content

उत्तराखंड

बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

बारिश में फूड पॉइजनिंग के दौरान इन गलतियों से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत

बारिश का मौसम आते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर फूड पॉइज़निंग का  बारिश में नमी और गंदगी के कारण खाने-पीने की चीज़ें जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे बैक्टीरिया और वायरस पनपने लगते हैं। इस मौसम में फूड पॉइज़निंग से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कुछ गलतियां करते हैं, तो आपकी हेल्थ बिगड़ सकती है. आइए जानते हैं, किन गलतियों से आपको बचना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने  देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हम सबको अपना योगदान देना है। उत्तराखंड इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है

उत्तराखण्ड के जाबांज कैप्टेन दीपक सिंह आतंकवादियों से लड़कर हुए शहीद

उत्तराखण्ड के जाबांज कैप्टेन दीपक सिंह आतंकवादियों से लड़कर हुए शहीद

देहरादून। डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।

सीएम धामी ने शोक संदेश में शहीद को नमन करते हुए कहा कि अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह का ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प - मुख्यमंत्री 

वायनाड को हर संभव सहायता

वायनाड को हर संभव सहायता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र वायनाड जिले के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री वायनाड में जिला कलक्ट्रेट में जमीनी हालात की समीक्षा करने और भूस्खलन पीडि़तों की पुनर्वास योजना तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पूर्व वायनाड जाते समय उन्होंने भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम का हवाई सव्रेक्षण किया। उन्होंने एक राहत शिविर का भी दौरा किया और भूस्ख़लन से विस्थापित हुए कुछ लोगों से बातचीत की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला- पॉक्सो एक्ट के तहत महिलाएं भी हो सकती हैं आरोपी

दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला- पॉक्सो एक्ट के तहत महिलाएं भी हो सकती हैं आरोपी

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने  एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि किसी बच्चे पर ‘प्रवेशन लैंगिक हमले’ के मामले में महिलाओं को भी आरोपी बनाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि यौन अपराधों के लिए अदालती कार्यवाही केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है; अब महिलाओं को भी इस प्रकार की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्लीवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्लीवासियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में कई सड़कें सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेंगी और केवल लेबल वाले वाहनों को ही उल्लिखित मार्गों पर जाने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया, "स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर आम जनता और यात्रियों के लिए यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। कृपया सलाह का पालन करें।"

लाल किले के आसपास यातायात प्रतिबंध