उत्तराखंड
50 वर्षीय दुलोन दास बने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता पाने वाले पहले व्यक्ति
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य में 50 वर्षीय दुलोन दास नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। दुलोन दास का परिवार 1988 में बांग्लादेश के सिलहट से असम के सिलचर आकर बस गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनकी नागरिकता के बारे में सूचना मिली। दास को गुवाहाटी के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से अपना नागरिकता प्रमाणपत्र लेने के लिए कहा गया है।
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार मामले से देशभर में रोष, CBI ने जांच की कमान संभाली
कोलकाता। ट्रेनी डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। आज, 14 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मामले की जांच के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। सीबीआई की टीम आरोपी को क्राइम ब्रांच दफ्तर लेकर पहुंची है और जल्द ही क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी।
सूर्या की कंगुवा का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, एक आंख वाले बॉबी देओल को देख थर्रा उठेंगे दर्शक
सूर्या के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि साउथ सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कंगुवा का ट्रेलर रिलीज कर गया है। यह फैंटसी ड्रामा तभी से चर्चा में है, जबसे इसका ऐलान किया गया है। वहीं जब फिल्म से मेकर्स ने एक्टर्स के फर्स्ट लुक जारी किए तो इसे देखकर फैंस की उत्सकुता और भी बढ़ गई। अब दर्शकों के बीच जब फिल्म के ट्रेलर ने दस्तक दे दी है तो इसे भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंगुवा का निर्देशन साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शिव ने किया है और इसमें सूर्या के साथ बॉबी देओल, दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू,
जोशीमठ भू धंसाव- हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का दिया समय
उत्तराखण्ड सरकार एनडीएमए की रिपोर्ट पर अपना अंतिम निर्णय ले- हाईकोर्ट
विष्णुगाड तपोवन जल विद्युत् परियोजना में गतिविधियां पुनः शुरू करने पर लेना है फैसला
नैनीताल। जोशीमठ भू धंसाव के सम्बन्ध में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है । सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कहा कि वह राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की रिपोर्ट पर अपना अंतिम निर्णय लेकर उच्च न्यायालय की खंडपीठ को अवगत कराये।
हाथों में लगातार हो रही है झुनझुनी तो हो जाएं सावधान, इस खतरनाक बीमारी के हैं लक्षण
हाथों में लगातार झुनझुनी हो रही है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये खतरनाक बीमारी के संकेत हो सकते हैं. अक्सर लंबे समय तक किसी अंग पर भार देकर बैठे रहना और फिर अचानक से उठने पर झुनझुनी महसूस हो सकती है. कभी-कभार ऐसा होना नॉर्मल हो सकता है लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है तो तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए। हाथों में होने वाली झुनझुनी कई बीमारियों का लक्षण हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यहां जानिए इसके क्या-क्या कारण हैं...
हाथों में झुनझुनी क्यों आती है
कैबिनेट निर्णय - पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बनेंगे नए नगर निगम
धामी कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर
निकायों के ओबीसी आरक्षण एक्ट के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत
रूड़की में सीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली
नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
रूड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
- Read more about रूड़की में सीएम के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली
- Log in or register to post comments
अव्यवस्थाओं के बीच फंसी राजधानी
राजधानी देहरादून की बात करें या फिर उत्तराखंड के दूसरे नगरों की यहां की आता है व्यवस्था ने सभी को निराश किया है। बात चाहे पर्यटन के दौरान यातायात व्यवस्था की हो या फिर दैनिक तौर पर चलने वाली किसी नगर की हर मूर्ति पर उत्तराखंड में यातायात का दारा अभी तक पटरी पर नहीं आ पाया है। यात्रा सीजन में जिन दुश्वारियां से पर्यटक जूझते हैं वह किसी से छुपा नहीं है। उत्तराखंड के बड़े नगरों में भी यही दिक्कत है सामने आती है जिनमे दैनिक तौर पर चलने वाला यातायात नियंत्रण से बाहर हो चुका है। राजधानी देहरादून में तो जिस प्रकार के हालात पैदा हो गए हैं उसके आगे अब पुलिस एवं परिवहन विभाग भी घुटने टेक चुका है और अ
- Read more about अव्यवस्थाओं के बीच फंसी राजधानी
- Log in or register to post comments
दून सिटी में चलाया गया सफाई अभियान
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला के क्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘ हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत् विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए जनसभागिता के साथ कार्यक्रम आयेाजित करने के निर्देश दिए गए है।
- Read more about दून सिटी में चलाया गया सफाई अभियान
- Log in or register to post comments
15 अगस्त पर तिरंगा फहराते समय इन बातों का रखें ख्याल, वरना हो सकती है जेल
नई दिल्ली: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व और स्वतंत्रता का प्रतीक है। 1947 में जब भारत ने अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी प्राप्त की, तब से हर साल इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में तिरंगा फहराया जाता है और विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिरंगा फहराने के कुछ नियम भी होते हैं जिन्हें न मानने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?