उत्तराखंड
केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा
केदारधाम में अब कोई तीर्थयात्री नहीं, स्थानीय लोग भी नीचे लाये गए
चिनूक कुछ समय रहेगा,एम आई-17 वापस हुआ
- Read more about केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा
- Log in or register to post comments
स्त्री 2 का सॉन्ग 'खूबसूरत' रिलीज, स्त्री के प्यार के लिए भेड़िया वरुण धवन से भिड़े राजकुमार राव
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का एक और रोमांटिक ट्रैक खूबसूरत रिलीज हो गया है। सॉन्ग खूबसूरत में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. सॉन्ग खूबसूरत रोमांटिक होने के साथ-साथ मजेदार भी है। इसमें स्त्री श्रद्धा कपूर का प्यार पाने के लिए राजकुमार राव को वरुण से भिड़ते देखा जा रहा है. भेडिय़ा वरुण धवन भी स्त्री के प्यार के जाल में पूरी तरह से फंसते दिख रहे हैं और विक्की (राजकुमार राव) से आखिरी तक जमकर जिरह कर रहे हैं.
समाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पण- महाराज
वयम वरेण्यम फाउंडेशन शौर्य महोत्सव-2024
देहरादून/लखनऊ। वयम वरेण्यम फाउंडेशन द्वारा आयोजित शौर्य महोत्सव-2024 मां भारती के अमर सपूतों, बलिदानियों, क्रांतिकारियों के स्मरण उनके त्याग को नमन करने का आयोजन है। यह उन लोगों का वंदन है जिन्होंने भारत माता के सम्मान हेतु अपना सर्वस्व अर्पण कर बलिदान की महान परम्परा से नई पीढ़ी को साक्षात्कार कराने का एक अवसर प्रदान किया है।
- Read more about समाज उत्थान के लिए कार्य करना सबसे बड़ा समर्पण- महाराज
- Log in or register to post comments
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मालदीव में करेंगे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
भारत सरकार ने की विकास परियोजनाओं के लिए फंडिंग
तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से हुआ नुकसान, मंदाकिनी नदी पर बने पुल पर मंडराने लगा खतरा
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव
नदी के तेज बहाव से पुल के पिलर की बुनियाद हो रही खोखली
क्या आपके कान में भी बजती है घंटी? हो सकती है ये खतरनाक बीमारी
कान में घंटी, सीटी या सांय-सांय की आवाज आए तो हल्के में न लें, क्योंकि ये खतरनाक बीमारी हो सकता है. यह एक ऐसी अजीब आवाज होती है जो किसी दूसरे को सुनाई नहीं देती है. लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर हो जाती है. दरअसल, कान में इस तरह की आवाज आना टिनिटस बीमारी की वजह से होता है. अगर इसका समय पर इलाज न हो तो इंसान बहरा तक हो सकता है. इतना ही नहीं इससे मानसिक सेहत बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। आइए जानते हैं यह बीमारी कितनी हानिकारक हो सकती है।
उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ आपदा कार्यों हेतु बीकेटीसी सहित जिला प्रशासन की प्रशंसा की
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने विगत दिनों केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के अतिवृष्टि रैस्क्यू कार्य के सफल समापन के लिए श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन सहित भारतीय वायुसेना, विंग कमांडर शैलेश कुमार एवं एनडीआरएफ,एसडीआरएफ टीम को उनकी बहुमूल्य सेवाओं और बचाव अभियान के लिए आभार जताया हैं। साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार सहित एसपी विशाखा अशोक भदाणे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह सहित आपदा के दोरान कार्य करने वाले सभी विभागों के अथक योगदान की प्रशंसा की है।
पेरिस ओलंपिक का आज आखिरी दिन, भारत ने इस बार छह मेडल किए अपने नाम
भारत ने कुल छह मेडल अपने नाम किए जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल
प्रदेश सरकार विधानसभा सत्र के दौरान लाएगी अनुपूरक बजट, प्रस्ताव तैयार
कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी
'राष्ट्रीय आपदा' टैग की मांग के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भूस्खलन प्रभावित इलाके का किया दौरा
वायनाड। पिछले महीने 30 जुलाई को वायनाड में बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी वायनाड पहुंचे, जहां उन्होंने पैदल चलकर और हवाई सर्वेक्षण के जरिए आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी उनके साथ मौजूद थे। पीएम मोदी ने चल रहे निकासी कार्यों की भी जानकारी ली।