उत्तराखंड
सबका साथ-सबका विकास की जमीनी हकीकत
राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित
मुख्यमंत्री ने नाबार्ड मद में वित्तीय स्वीकृति दी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत / पुननिर्माण कार्य हेतु ₹ 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखण्ड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹ 156.57 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
- Read more about राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटित
- Log in or register to post comments
राज्यपाल ने किया 'She for STEM' कार्यक्रम का शुभारंभ
महिलाओं की विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भागीदारी को नई दिशा
- Read more about राज्यपाल ने किया 'She for STEM' कार्यक्रम का शुभारंभ
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड आ सकते है राहुल गांधी, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर करेंगे दौरा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
प्रदेश में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी
अभिनव बिंद्रा को IOC करेगा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री को भी मिल चुका यह अवॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 142वें आईओसी सत्र के दौरान पेरिस में ओलंपिक के समापन से एक दिन पहले आज प्रदान किया जाएगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई परियोजनाओं पर हुए समझौते
भारत की ओर से विदेश मंत्री जयशंकर की यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा
दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को यहां मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लोगों के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को गहरा करने की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। साथ ही दोनों देशों के बीच जल एवं स्वच्छता सहित कई परियोजनाओं पर समझौते हुए।
यूएन पहुंचा बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मामला, कई स्थानों पर हुआ विरोध प्रदर्शन
न्यूयॉर्क। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग करते हुए शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व वॉशिंगटन स्थित एक एनजीओ हिंदू एक्शन ने किया। एनजीओ हिंदू एक्शन ने न्यूयॉर्क में भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। रिपब्लिकन सांसद पैट फॉलन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'मैं बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हिंसा और धार्मिक उत्पीड़न की कड़ी निंदा करता हूं। मैं अंतरिम सरकार से बांग्लादेशी लोगों के साझा हित में कार्य करने और इस हिंसा को तुरंत समाप्त करने का आग्रह क
सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा डीएलआरसी की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ
दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर 45वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक
देहरादून। सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस सम्बन्ध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
रवि तेजा की फिल्म मिस्टर बच्चन का ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिनेता के स्वैग ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिस्टर बच्चन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेजा के प्रशंसकों को ट्रेलर का लंबे वक्त से इंतजार था और आखिरकार निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश कर दिया।
रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिस्टर बच्चन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तेजा के प्रशंसकों को ट्रेलर का लंबे वक्त से इंतजार था और आज आखिरकार निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक ट्रेलर को दर्शकों के सामने पेश कर दिया।
डॉक्टर से सलाह लिए बिना दवा खाना कितना खतरनाक, आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?
भारतीयों की एक सबसे बुरी आदत है वह खुद से अपनी बीमारी का इलाज करने लगते हैं। अगर आपको भी ऐसी ऐसी लत है कि तबीयत खराब होने के बाद आप भी खुद से ही दवा खाने लगते हैं. तो यह खबर आपके लिए है. सबसे पहले तो अपनी यह आदत सुधार लें. क्योंकि हम इसे नॉर्मल बात समझकर कोई सा भी दवा खा लेते हैं लेकिन शरीर पर इसके गंभीर रूप से साइड इफेक्ट्स दिखते हैं।