Skip to main content

उत्तराखंड

ज्योतिर्मठ पर मंडराने लगा भूस्खलन का खतरा, विष्णुप्रयाग की तरफ से हो रहा तेजी से भूस्खलन 

ज्योतिर्मठ पर मंडराने लगा भूस्खलन का खतरा, विष्णुप्रयाग की तरफ से हो रहा तेजी से भूस्खलन 

नगर के ऊपर नई मुसीबत

विष्णुप्रयाग में 2021 की रैणी आपदा के समय भी हुआ था भूस्खलन 

जोशीमठ। भू-धंसाव से जूझ रहे उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ नगर पर अब भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। नगर के नीचे विष्णुप्रयाग की तरफ तेजी से भूस्खलन हो रहा है। जिस तरह से भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा, उससे नगर के ऊपर नई मुसीबत खड़ी हो सकती है।

बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

बीकेटीसी के सीईओ ने यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण 

बदरी/केदारधाम। बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में सितंबर दूसरे सप्ताह के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है। धामों मे प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे है।

केदारनाथ में अभी तक रिकार्ड ग्यारह लाख पैंतालीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है जबकि  बदरीनाथ धाम में नौ लाख नब्बे हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित कर चुके है इस तरह अभी तक इक्कीस लाख पैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने  बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। कहा कि धामों में आवश्यक यात्री सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी

ग्राम पंचायत स्तर पर दी जाएगी नए आपराधिक कानूनों की जानकारी

सभी जनपदों को एक-एक मोबाइल फांरेसिक वैन मिलेगी

थाना स्तर पर वीडियो क्रांफ्रेसिंग सिस्टम युक्त रूम बनेंगे

देहरादून। पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में नये अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु न्याय प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अन्तर्गत मशीन, उपकरण एवं संयत्रों की आवश्यकता एवं आंकलन के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में डीजीपी अभिनव कुमार, ने कई दिशा निर्देश जारी किए।

देखें,गोष्ठी में लिए गए फैसले

जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

जीभ से कैसे पता चलती है बीमारी, आप भी शीशे में देखकर लगा सकते हैं पता

बीमारी होने पर जब आप डॉक्टर को दिखाने जाते हैं तो वो सबसे पहले आपकी जीभ देखते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा डॉक्टर जीभ क्यों देखा करते हैं. दरअसर, हमारी जीभ कई बीमारियों को पहले ही बता देती है. आप खुद भी जीभ में होने वाले बदलावों को देखकर पता कर सकते हैं कि आपको कोई बीमारी तो नहीं होने वाली है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जीभ किसी बीमारी का संकेत दे रहा है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कई बार यह गंभीर भी हो सकता है।

एक देश, एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं - कांग्रेस

एक देश, एक चुनाव व्यवहारिक और समझदारी नहीं - कांग्रेस

चुनाव एक साथ होने पर पांच साल तक जनता की कोई सुध नहीं लेगा- कांग्रेस

कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति की रिपोर्ट का जिक्र किया

देहरादून। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव की पैरोकारी किए जाने पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने प्रतिक्रिया दी है। दसौनी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य के मुद्दे अलग-अलग होते हैं ऐसे में यदि केंद्र और राज्यों के चुनाव एक साथ होंगे तो राज्यों के मुद्दे गौण हो जाएंगे और केंद्र के मुद्दे चुनाव के दौरान हावी रहेंगे।

21 सितंबर को आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, लेंगी सीएम पद की शपथ

21 सितंबर को आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, लेंगी सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। AAP के विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया, और आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पार्टी के बयान में कहा गया है कि आतिशी के साथ अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

राहुल की बातें मजाक की नहीं, चिंता का विषय

राहुल की बातें मजाक की नहीं, चिंता का विषय

एस. सुनील
पहली बात आरक्षण के संदर्भ में हैं। उन्होंने कहा, हम आरक्षण खत्म करने के बारे में तभी सोचेंगे, जब भारत एक भेदभावरहित जगह बन जाएगा’। दूसरी बात, सिखों को लेकर है। राहुल ने कहा, भारत में सिख डरने लगे हैं कि उनको पगड़ी और कड़ा पहनने दिया जाएगा या नहीं’। इन दो बातों के अलावा विवाद का तीसरा मुद्दा उनकी मुलाकात है। वे अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले, जिसमें इल्हान उमर भी शामिल थीं, जिनका भारत विरोध जगजाहिर है।

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

जखोल, सूपी, हर्षिल व गुंजी गांव को किया जाएगा सम्मानित

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय अंतराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर करेगा सम्मानित

जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, सूपी को कृषि पर्यटन और हर्षिल व गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के लिए किया जाएगा सम्मानित

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। इस क्रम में, कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा की जनता के लिए 20 सूत्रीय ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

क्या आपको भी Post Office से आया है ये SMS? यहां जानें फर्जी मैसेज से बचने के टिप्स

क्या आपको भी Post Office से आया है ये SMS? यहां जानें फर्जी मैसेज से बचने के टिप्स

नई दिल्ली: India Post के नाम से एक फेक एसएमएस पिछले कुछ दिनों से सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें लोगों से उनकी एड्रेस डिटेल अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मामले में सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत पोस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। अलर्ट में लिखा गया है, "स्कैम अलर्ट! जालसाज भारत पोस्ट के ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं और डिलीवरी में समस्या का दावा कर रहे हैं। अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी भी लिंक पर शेयर न करें।"

↑