Skip to main content

उत्तराखंड

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों को दी कई सौगातें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों को दी कई सौगातें

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि भवन, दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए।

फिल्म जिगरा का सॉन्ग 'चल कुड़िए ' रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

फिल्म जिगरा का सॉन्ग 'चल कुड़िए ' रिलीज, आलिया-दिलजीत के गाने में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक

आखिरकार, बीटीएस तस्वीरों के बाद आलिया भट्ट की जिगरा का गाना 'चल कुड़िए' रिलीज हो गया है. मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. जिगरा 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हिट ट्रैक इक कुड़ी के आठ साल बाद दिलजीत आलिया की जोड़ी एक साथ आई है।

गंगोत्री धाम में किया गया होटल एसोसिएशन का गठन

गंगोत्री धाम में किया गया होटल एसोसिएशन का गठन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल और निखिलेश सचिव बने

गंगोत्री धाम। गंगोत्री धाम में होटल एसोसिएशन का गठन किया गया है। होटल एसोसिएशन गंगोत्री धाम के अनिल नौटियाल अध्यक्ष और निखिलेश सेमवाल को सचिव निर्वाचित किया गया है। पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव और चार धाम ततीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल और गंगोत्री के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल की अध्यक्षता में गंगोत्री धाम में गंगोत्री होटल एसोसिएशन का गठन किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले, पांच जिलों से कुल 75 मामले आए सामने

प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के मामले, पांच जिलों से कुल 75 मामले आए सामने

पौड़ी जिले से मिले सबसे ज्यादा मरीज 

आगामी नवंबर व दिसंबर तक संक्रमण के फैलने की आशंका

देहरादून। प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। इसमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी आज कटड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी आज कटड़ा में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भी करेंगे चुनावी सभा

कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के करेंगे दर्शन 

हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर रोड कंडोली निवासी 36 वर्षीय 1/5 जीआर (एफएफ) के सैनिक मनीष थापा के निधन पर अपनी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Image removed.

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय और स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय और स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। उनकी पांच सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की घटना में न्याय की मांग की जा रही है। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव एन. एस. निगम को हटाने की भी मांग की है।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य सचिव के रहते राज्य के स्वास्थ्य तंत्र में सुधार संभव नहीं है। उनका मानना है कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के खिलाफ धमकाने की संस्कृति को समाप्त करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान- भाजपा

अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान- भाजपा

न्यायिक प्रक्रिया से प्रकरण के सभी दोषियों को मिलेगा कठोरतम दंड

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुखद अंकिता भंडारी हत्याकांड मे निश्चित रूप से न्यायिक प्रक्रिया से इस प्रकरण के सभी दोषियों को कठोरतम दंड मिलेगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जारी राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्मा, पीड़ित के परिजनों एवं जनभावनाओं का अपमान भी बताया।

नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि- सम्पन्न नेतृत्व

नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि- सम्पन्न नेतृत्व

डॉ. मोहन यादव
भारत जैसे विशाल देश को विकास के वैश्विक दृष्टि सम्पन्न नेतृत्व की अपेक्षा थी वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में पूरी हो गई है। भारत के हर नागरिक की यही भावना है।

आज भारत देश की वैश्विक साख और गरिमा में जो वृद्धि हुई है उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। विश्व शांति की स्थापना में भारत का योगदान हो या प्रौद्योगिकी के विशाल क्षितिज में लंबी उड़ान, यह सब प्रधानमंत्री  की विशाल दृष्टि से संभव हो रहा है। हम सब बदलाव की इस प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। यह सौभाग्य से कम नहीं है।

'अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी रहस्य बरकरार, भाजपा कर रही लीपापोती 

'अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी रहस्य बरकरार, भाजपा कर रही लीपापोती 

अंकिता भंडारी को मौत के दो साल बाद भी न्याय नहीं मिला - गणेश गोदियाल

कांग्रेस ने भाजपा राज में दुराचार के मामले गिनाए

देहरादून। ऋषिकेश के निकट वँन्तरा रिसॉर्ट कर्मी अंकिता भंडारी की हत्या को पूरे दो साल हो गए लेकिन बहुचर्चित वीआईपी का अभी तक सुराग नहीं लगा।

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद जनता सड़कों पर उतरी और लम्बे समय तक धरना प्रदर्शन किया। लेकिन वीआईपी गिरफ्त में नहीं आ सका।

↑