Skip to main content

उत्तराखंड

क्या आप भी करते है बे वक्त डिनर, तो यहां जानें डिनर करने का सही टाइम

क्या आप भी करते है बे वक्त डिनर, तो यहां जानें डिनर करने का सही टाइम

इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि ना उनके पास खाने का टाइम है ना ही खुद के लिए टाइम है. लोगों के ना तो खाने का टाइम फिक्स है ना ही उनके सोने का टाइम. वहीं हम सब जानते हैं कि हेल्दी डाइट हमारी सेहत के लिए कितनी ज्यादा जरूरी है. अगर हम अच्छी डाइट ना लें, तो इससे हमारे शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है। 

आइए हम आपको बताते है कि किस टाइम आपको डिनर करना चाहिए किस टाइम नहीं। 

जल्दी डिनर खाने के क्या है फायदे

पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था पहुंचा भारत

पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था पहुंचा भारत

हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब के 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने पहुंचा है जत्था 

जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया कलियर 

गांवों में चिकित्सकों की कमी

गांवों में चिकित्सकों की कमी

अशोक शर्मा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की ग्रामीण आबादी डॉक्टरों की कमी का समस्या का सामना कर रही है।  हाल में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने भारत की स्वास्थ्य गतिशीलता (बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन)2022-23 नामक एक वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।  इस रिपोर्ट को पहले ‘ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी’ कहा जाता था।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के गांवों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य उपकेंद्रों के पास अपना भवन नहीं है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य

विवाद से नही वार्ता से तलाशें समाधान, सभी कार्यों में अपनायी जा रही है पूरी पारदर्शिता

देहरादून। श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कहा है कि अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में वर्तमान समिति ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यात्री सुविधाओं के विकास से लेकर बीकेटीसी के आधारभूत ढांचे तक में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनायी जा रही है।

स्पीकर खंडूड़ी ने सीएम धामी से किसानों की समस्याओं के हल का किया आग्रह 

स्पीकर खंडूड़ी ने सीएम धामी से किसानों की समस्याओं के हल का किया आग्रह 

स्पीकर खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा मांग पत्र

देहरादून। स्पीकर ऋतु भूषण खंडूडी ने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माँग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के अन्तर्गत भाबर क्षेत्र के काश्तकारों का खेती, पशुपालन, बागवानी ही जीवन यापन करने का लम्बे समय से प्रमुख साधन रहा है। कृषि भूमि का आवासीय भवनों व व्यवसायीकरण होने के कारण खेती पर निर्भर काश्तकारों की आय के संसाधन समाप्त हो रहे हैं।

भुवन बाम की ताजा खबर 2 का ट्रेलर जारी, जावेद जाफरी से भिड़ते दिखेंगे अभिनेता

भुवन बाम की ताजा खबर 2 का ट्रेलर जारी, जावेद जाफरी से भिड़ते दिखेंगे अभिनेता

कॉमेडियन और अभिनेता भुवन बाम की वेब सीरीज ताजा खबर को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। यह सीरीज बीते साल 5 जनवरी को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।अब दर्शक ताजा खबर के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा।दरअसल, ताजा खबर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिस पर दर्शक खूब प्यार लुटा रहे हैं। नए सीजन में भुवन की भिड़ंत जावेद जाफरी से होने वाली है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया।

↑