उत्तराखंड
केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का किया फैसला - गृह मंत्री अमित शाह
मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए हरसंभव अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध - गृह मंत्री
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का एलान कर दिया है। इनके नाम जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'एक विकसित और समृद्ध लद्दाख के निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- बीजेपी ने वापस ली जारी 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
सूची में संशोधन कर फिर से की जाएगी जारी
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का नाम नहीं किया गया था शामिल
पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी नहीं दिया गया था टिकट
हेलीपैड के पास कार में मिला महिला और पुरुष का शव
अधिक शराब व एसी की गैस बनी मौत का कारण
देहरादून। सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास एक कार में महिला व पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
सोमवार को थाना राजपुर को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है। वैन में एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े हैं
सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली।
- Read more about हेलीपैड के पास कार में मिला महिला और पुरुष का शव
- Log in or register to post comments
इस साल फूलों की घाटी में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से पार्क प्रशासन की आय में हुई वृद्धि
एक जून से पर्यटकों के लिए खुल गई थी विश्व धरोहर
31 अक्टूबर तक कर सकते है दीदार
चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल अभी तक घाटी में 14 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इससे जहां पार्क प्रशासन की आय में वृद्धि हुई है वहीं घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का नया रिकाॅर्ड भी बनता जा रहा है।
बुराड़ी में अब नहीं बनेगा केदारनाथ धाम मंदिर, ट्रस्ट ने की घोषणा
कांग्रेस ने किया था विरोध
10 जुलाई को किया गया था शिलान्यास
देहरादून। दिल्ली के बुराड़ी में अब केदारनाथ धाम मंदिर नहीं बनेगा। इसकी घोषणा श्रीकेदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने की है। इस मुद्दे पर प्रदेश के धर्मावलंबियों के साथ कांग्रेस ने विरोध किया था। प्रदेश सरकार ने भी धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कठोर कानून लाने का कैबिनेट में निर्णय लिया था।
मुख्यमंत्री ने सालम क्रांति के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
सालम क्रांति के नायको का है स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री ने सालम शहीद समारक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिये की कुल 50 लाख की घोषणा
समयबद्ध न्याय से रूक सकेंगे महिलाओं के प्रति अपराध
डॉ जगमति
- Read more about समयबद्ध न्याय से रूक सकेंगे महिलाओं के प्रति अपराध
- Log in or register to post comments
उत्तराखण्ड निवास का तय अवधि पर निर्माण नहीं होने पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी
उत्तराखण्ड निवास का किया औचक निरीक्षण
देहरादून। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को दिल्ली में निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये।
निर्दलीय विधायक के धामी सरकार गिराने सम्बन्धी बयान की प्रामाणिकता पर उठे सवाल
उठे स्वर, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार अपने बयान का आधार व सबूत पेश करें
जुगरान व नेगी ने गैर जिम्मेदाराना बयान की जांच की मांग की
दो साल से विधायक की सदस्यता पर फैसला नहीं ले पायीं स्पीकर
देखें वीडियो
आंदोलनकारी व भाजपा नेता जुगरान ने विधायक उमेश कुमार के बयान को हास्यास्पद बताया
धामी सरकार ने तख्तापलट की साजिश के तार पुराने साजिशकर्ताओं से तो नहीं जुड़े हुए -नेगी
सफाई के बाद भी बाथरूम से आती है गंदी बदबू, तो जरूर करें ये काम
घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए हर एक चीज का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में अगर बाथरूम को साफ करने के बाद भी अगर बाथरूम से बदबू आ रही है, तो यह एक परेशानी का विषय है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बाथरूम की बदबू को कम कर सकते हैं।