Skip to main content

उत्तराखंड

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का किया दौरा 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी नौसैनिक वॉरफेयर फैसिलिटी सेंटर का किया दौरा 

चार दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे रक्षामंत्री 

भारत और अमेरिका एक साथ काम करने के लिए तत्पर - केंद्रीय रक्षामंत्री

नहीं रहे श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट

नहीं रहे श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट

• जिला चमोली में शोक की लहर

•मंदिर समिति ने शोक-संवेदना व्यक्त की

गोपेश्वर/देहरादून। जिला चमोली के जाने-माने भाजपा नेता तथा श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद भट्ट ( 79)का आज अपराह्न को आकस्मिक निधन हो गया। उनके बड़े पुत्र कुलदीप भट्ट ने फोन से अवगत कराया कि उनके पिता मंदिर समिति पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट कुछ समय से बीमार चल रहे थे अपने पैतृक घर गोपेश्वर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्त्री 2 ने 8वें दिन पद्मावत और सुल्तान को पछाड़ा, बनी सबसे तेज 300 करोड़ रु. कमाने वाली 5वीं फिल्म

स्त्री 2 ने 8वें दिन पद्मावत और सुल्तान को पछाड़ा, बनी सबसे तेज 300 करोड़ रु. कमाने वाली 5वीं फिल्म

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अब 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. स्त्री 2 की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शानदार 8 दिन पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने सातवें दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब आठवे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, 300 करोड़ी क्लब में एंट्री कर स्त्री ने पद्मावत और सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक "दि एटर्नल लॉर्ड– ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड" भेंट की।

साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर मॉडल से सीख लेने की जरूरत- राज्यपाल

साफ-सुथरा रखने के लिए इंदौर मॉडल से सीख लेने की जरूरत- राज्यपाल

राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

डीएम ने वार्डों के नये परिसीमन पर सुनीं आपत्तियां

डीएम ने वार्डों के नये परिसीमन पर सुनीं आपत्तियां

परिसीमन पर डेढ़ सौ से अधिक आपत्तियों पर हुई बहस

देहरादून।  जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्डाे के नवीन परीसीमन के सम्बन्ध में  दावे / आपत्तियों पर सुनवाई की। जनपद की विधानसभा, मसूरी, राजपुर, रायपुर, कैन्ट, धर्मपुर, डोईवाला, अन्तर्गत नगर निगम देहरादून के वार्डाें का परीसीमन के सम्बन्ध में प्रकाशित सूचनाओं के क्रम में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की गई।

कोलकाता रेप-मर्डर केस: मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा…’, जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय

कोलकाता रेप-मर्डर केस: मैं निर्दोष हूं, मुझे फंसाया जा रहा…’, जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को \ जज के सामने पेश किया गया। इस दौरान, जब उससे पूछा गया कि क्या वह अपना पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहता है, तो संजय रॉय जज के सामने फूट-फूटकर रोने लगा और कहने लगा कि वह बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा के बाद स्वदेश वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा के बाद स्वदेश वापसी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 24 अगस्त को पोलैंड और यूक्रेन की महत्वपूर्ण यात्रा पूरी करने के बाद स्वदेश लौट आए हैं। 21 और 22 अगस्त को हुए इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस बीच, अमेरिका ने प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा का स्वागत करते हुए इसे रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में सहायक बताया है।

बाजार में ए1 और ए2 के नाम से अब नहीं बिकेगा दूध, घी और मक्खन, एफएसएसएआई ने लगाई रोक

बाजार में ए1 और ए2 के नाम से अब नहीं बिकेगा दूध, घी और मक्खन, एफएसएसएआई ने लगाई रोक

नई दिल्ली। अब बाजार में कंपनियां ए1 और ए2 के  नाम से दूध, घी और मक्खन नहीं बेच सकेंगी। दरअसल, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने ई-कामर्स कंपनियों सहित सभी खाद्य कारोबारियों को पैकेजिंग के ऊपर से ए1 और ए2 प्रकार के दूध और दूध उत्पादों के दावों को हटाने का निर्देश दिया है।

एफएसएसएआई ने कहा कि उसने ए1 और ए2 संबंधी दावों के मुद्दों की जांच की और पाया कि ए1 और ए2 दूध अंतर बीटा कैसिन प्रोटीन की संरचना से जुड़ा है, जो गाय की नस्ल के आधार पर भिन्न होता है। नियामक ने कहा कि वर्तमान में जो नियम हैं, वह इस अंतर को मान्यता नहीं देते हैं।

↑