उत्तराखंड
सात साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म ‘रूपा’ का किया ऐलान
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए अभिनेता ने अब अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उनके लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि करीब सात साल बाद वे किसी फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा की और इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया।
नई अभिनेत्री के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
रोहित, विराट और बुमराह की हुई वापसी
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब नए उत्साह के साथ वनडे क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। मंगलवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की नजर जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करने पर होगी। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है, जबकि इंग्लैंड घरेलू मैदान पर अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा।
- Read more about भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का डीएम ने किया निरीक्षण, मुआवजा प्रक्रिया में तेजी के निर्देश
देहरादून: देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कर रहा है।
मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
देहरादून: नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) ने सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ
700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल
सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक : मुख्यमंत्री
देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य
केदारखंड-मानसखंड, हरिद्वार-ऋषिकेश एवं शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर सरकार का विशेष फोकस
यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र- सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास
16 से 18 वर्ष तक के विचाराधीन किशोर के लिए बनेगा विशेष भवन
हरिद्वार। उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में 555.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह उत्तराखंड का पहला ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ होगा, जहां राज्य के सभी जनपदों के गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन किशोरों को रखा जाएगा।
धर्मनगरी में जाली नोटों के नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में रोजाना आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और बाजारों में होने वाले नकदी के बड़े कारोबार की आड़ में नकली नोटों का साम्राज्य खड़ा करने की कोशिश कर रहे एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिछले 14 दिनों के भीतर लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयां करते हुए इस शातिर गिरोह को तगड़ा झटका दिया है।
श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार
देहरादून। श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को देहरादन से गिरफ्तार किया है। श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण का शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया, जिसके उपरांत पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की गई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन
आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कंडोली में नवनिर्मित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया।