उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन
आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कंडोली में नवनिर्मित आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन में लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी उद्घाटन किया।
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 19.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये, जबकि ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 56.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
महिला को बंधक बनाकर हुई डकैती का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद
भागलपुर/नाथनगर: भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में एक घर में घुसकर महिला को गनप्वाइंट पर बंधक बनाने और डकैती डालने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चार दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत घटना को अंजाम देने वाले तीन मुख्य डकैतों, उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी और लूटे गए सोने के जेवर खरीदने वाले दो स्वर्णकारों (सोनारों) समेत कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें
यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा, कमांड सेंटर और टोल-फ्री हेल्पलाइन होगी शुरू
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल के तहत पहले चरण में देहरादून-दिल्ली मार्ग को चुना गया है। निगम का मानना है कि इस परियोजना से प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को आधुनिक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को हल्द्वानी से 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून को रवाना किया गया। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी
'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास- मुख्यमंत्री
01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने हिमाद्री आइस रिंक में 'स्पेशल ओलंपिक भारत नेशनल चैंपियनशिप फिगर एंड स्पीड स्केटिंग' का किया भव्य उद्घाटन
डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते स्यानाचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की और यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा। सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम के लिए यह मैच सम्मान बचाने का मौका होगा, जबकि इंग्लैंड की नजर शानदार जीत के साथ सीरीज को 4-0 से अपने नाम करने और आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने पर रहेगी।
24 जुलाई को रिलीज होगा 'रामायण' का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा
भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने बड़ी घोषणा की है। मेकर्स द्वारा जारी पोस्ट में कहा गया है कि 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की उस अमर गाथा का सिनेमाई रूप है, जिसने सदियों से धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा का संदेश दिया है। पोस्ट में दावा किया गया कि इस महाकाव्य को भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे भव्य स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।