उत्तराखंड
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
लंबे समय से बीमार चल रहे थे धर्मेंद्र
कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर दर्दनाक हादसा- श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, पांच की मौत
कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए थे यात्री, कई घायल, बचाव कार्य जारी
टिहरी। टिहरी जनपद में कुंजापुरी मंदिर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गुजरात से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई
जडेजा और पंत की वापसी, बुमराह–सिराज को आराम
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण तैयार किया है। कोलकाता टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण कप्तान शुभमन गिल को आराम दिया गया है, वहीं टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
टीम संयोजन में दिखा संतुलन
पुंछ में ड्यूटी के दौरान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी बोले—"उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा"
देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के जवान अग्निवीर दीपक सिंह शहीद हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के इस वीर सपूत का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
9 फरवरी 2027 तक रहेगी जस्टिस सूर्यकांत की कार्यकाल अवधि
दौलाघट में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन- रेखा आर्या
स्वच्छंद घूमने वाली गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
अल्मोड़ा/दौलाघट। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में प्रदेश के पहले कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।
- Read more about दौलाघट में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
डीएम सविन बंसल की पहल से आर्थिक संकट से जूझ रही प्रियंका को मिली लैब ऑफिसर की नौकरी
दिव्यांग भाई और विधवा मां की जिम्मेदारी निभा रही प्रियंका के जीवन में लौटी उम्मीद की किरण
देहरादून। आर्थिक संकट से जूझ रही चन्द्रबनी निवासी होनहार इंजीनियर प्रियंका कुकरेती को जिला प्रशासन की पहल पर एक प्रतिष्ठित निजी शैक्षिक संस्थान में लैब ऑफिसर के रूप में नियुक्ति मिली है। पिता के वर्ष 2021 में देहांत और दिव्यांग भाई की जिम्मेदारी के कारण परिवार की परिस्थितियाँ अत्यंत कमजोर हो गई थीं।
कर्तव्यनिष्ठा ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि : रेखा आर्या
सोमेश्वर में रन फॉर यूनिटी में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री
सोमेश्वर। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रविवार को सोमेश्वर में ‘रन फॉर यूनिटी’ पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने निजी आवास से शहीद स्मारक तक आयोजित इस यात्रा में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक धागे में पिरोने का महान कार्य किया था। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
तीर्थराज पुष्कर में सीएम धामी ने किया धर्मशाला विस्तार का उद्घाटन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी, स्थानीय नागरिक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जलवायु परिवर्तन बढ़ा रहा मोटापे का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
Climate Change Health Warning: दुनियाभर में लगातार बढ़ता मोटापा अब सिर्फ गलत खानपान और भागदौड़ भरी दिनचर्या का नतीजा नहीं रह गया है। नई वैज्ञानिक रिपोर्टें बताती हैं कि बदलती जलवायु भी इंसानी वजन बढ़ने में एक छुपे हुए कारक की तरह काम कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में हो रही बढ़ोतरी और वातावरण में बढ़ती कार्बन डाइऑक्साइड हमारे भोजन की गुणवत्ता को सीधे प्रभावित कर रही है।