उत्तराखंड
सर्दियों में क्यों बढ़ रहा किडनी स्टोन का खतरा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सर्दी का मौसम आते ही किडनी स्टोन के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी, गलत दिनचर्या और कुछ लाइफस्टाइल आदतें गुर्दे में पथरी बनने का सबसे बड़ा कारण बन रही हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि लंबे समय तक बैठे रहना और बिना डॉक्टर सलाह के दवाएं लेना, यह सब मिलकर किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
सीएम धामी ने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सीएम बोले– शहीदों के संघर्ष से साकार हुआ उत्तराखंड का सपना
देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और संघर्ष को नमन किया।
कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की जवाबी फायरिंग में दो आतंकी ढेर
केरन सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आज सुबह सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। विशेष इनपुट पर शुरू किए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। इलाका अभी भी सील है और ऑपरेशन जारी है। सेना ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिए हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित
हल्द्वानी में आयोजित की गई थी मैराथन दौड़
हल्द्वानी। शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था।
- Read more about खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित
- Log in or register to post comments
बिग बॉस 19 में डबल एलिमिनेशन का झटका — नीलम के बाद अब अभिषेक बजाज भी बाहर
Bigg Boss Double Elimination: बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के एपिसोड ने दर्शकों को चौंका दिया। सलमान खान के शो में जहां घरवालों की गुटबाजी, तनाव और आरोप-प्रत्यारोप पूरे हफ्ते सुर्खियों में रहे, वहीं वीकेंड में हुए डबल एलिमिनेशन ने फैंस को शॉक में डाल दिया। नीलम गिरी के बाहर होने के बाद अब एक और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज भी घर से बाहर हो गए हैं।
कल एफआरआई में आएंगे पीएम मोदी, देहरादून पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए
देहरादून। उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के तहत 9 नवंबर को एफआरआई में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसे देखते हुए देहरादून पुलिस ने बड़ा ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा
अटल ने राज्य बनाया, मोदी संवार रहे हैं — धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल ने बनाया और प्रधानमंत्री मोदी इसको संवार रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने 'हिमालय निनाद उत्सव-2025' में की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
राज्य निर्माण की 25 साल की यात्रा पर बोले CM- संघर्ष से समृद्धि तक पहुंचा उत्तराखंड
कृषक सम्मेलन में सम्मानित हुए किसान और लखपति दीदी
राज्य सरकार “बीज से बाज़ार तक” किसानों की पूरी यात्रा को आसान, सुरक्षित व तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध- सीएम धामी
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर में आयोजित ‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे किसानों व “लखपति दीदीयों” को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “बीज से बाज़ार तक” किसानों की पूरी यात्रा को आसान, सुरक्षित व तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
- Read more about कृषक सम्मेलन में सम्मानित हुए किसान और लखपति दीदी
- Log in or register to post comments
विकसित भारत में सबसे अहम होगा उत्तराखंड का योगदान- रेखा आर्या
चंपावत भाजपा कार्यालय में गिनाई 25 साल की उपलब्धियां
युवा और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
चंपावत। 2047 के विकसित भारत में उत्तराखंड की भूमिका सबसे अहम रहेगी इसके लिए हम सभी प्रदेशवासियों को अभी से तैयार होना होगा। यह बात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को चंपावत भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। चंपावत जनपद में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तराखंड द्वारा पिछले 25 साल में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा हुई।