उत्तराखंड
व्यक्ति ने की अपनी पत्नी की हत्या, मां की हत्या से बिलख रहे नौ और सात साल के दो मासूम
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में आज सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने अपनी भी जान लेने की कोशिश की।
हत्यारे के गले और हाथ की नसों पर धारदार हथियार के निशान है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद से दंपति के नौ और सात साल के बच्चे बिलख रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले सीडीएस जनरल अनिल चौहान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा देहरादून में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सीडीएस ने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं सेना द्वारा राज्य में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैन्यभूमि है। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रक्षा क्षेत्र में अधिक अवसर देने और राज्य की सुरक्षा व विकास को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
महाराज ने यूसीसी में एक साल की समय सीमा के प्रावधान को किया स्पष्ट
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने यूसीसी सेवाओं के लिए एक साल की समय सीमा के प्रावधान को लेकर स्पष्ट किया है कि उक्त समय सीमा का संबंध सिर्फ उच्च के तहत होने वाली शादी, विवाह, तलाक, लिव इन रिलेशन जैसे पंजीकरण से है। इसे किसी भी अन्य सेवा शर्त नियम या अधिकार से जोड़े जाने का कोई औचित्य नहीं है।
2018 के बाद कितनी जमीन बाहरी लोगों को बिकी, श्वेत पत्र जारी करें सरकार- यशपाल आर्य
नये भू- कानून पर संसदीय परम्पराओं का पालन नहीं किया- आर्य
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि समाचार पत्रों से ये पता चला है कि, राज्य की कैबिनेट ने विधानसभा में भू-कानून से संबधित विधेयक लाने का निर्णय लिया है।
भू कानून, कितना सख्त कितना नरम? यह भविष्य बताएगा - कांग्रेस
देहरादून। नये भू कानून पर धामी कैबिनेट की मुहर लगने के बाद कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आयी है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के समय बने भू कानून को निरस्त करने पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि आज उत्तराखंड राज्य लैंड बैंक के मामले में पूरी तरह से बैंकरप्ट हो चुका है। गरिमा ने कहा कि पिछले 24 सालों में उत्तराखंड की भूमि का खुलकर चीरहरण हुआ और उसकी पूरी तरह से जिम्मेदार भाजपा की सरकारें रही है।
सीएम धामी से मिले एकलव्य आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को विधानसभा देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेहरावना (चकराता) के विद्यार्थियों ने भेंट की। इसके बाद छात्र - छात्राओं ने विधानसभा में विधानसभा सत्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों को देखा। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- Read more about सीएम धामी से मिले एकलव्य आदर्श विद्यालय के विद्यार्थी
- Log in or register to post comments
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, इन दिनों झांसी में चल रही है शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्होंने अपनी चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। अभिनेता ने अपनी चोट की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की इस फोटो में वरुण धवन की उंगली में गहरा कट दिखाई दे रहा है। बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए वे इन दिनों झांसी में शूटिंग कर रहे हैं।
धामी कैबिनेट ने सख्त भू- कानून पर लगाई मुहर
यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों की रक्षा करेगा- सीएम धामी
देखें,भू कानून के खास बिंदु
लंबे समय से उठ रही थी सख्त भू कानून की आवाज
राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार
देहरादून। लंबे समय से सख्त भू कानून की मांग पर धामी सरकार ने मुहर लगा दी। बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भू कानून पर मुहर लगा दी गयी।
- Read more about धामी कैबिनेट ने सख्त भू- कानून पर लगाई मुहर
- Log in or register to post comments
पीएम के हर्षिल- मुखवा दौरे को लेकर अंतिम दौर में पहुंची तैयारियां
पीएम उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी देखेंगे
मंडलायुक्त पांडेय ने तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया
कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का करती है पुरजोर विरोध- कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (यू.सी.सी.) में लिव-इन-रिलेशन के लिए किये गये प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे उत्तराखण्ड राज्य की गरिमा तथा संस्कृति के खिलाफ बताया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यूसीसी के लिव-इन-रिलेशन प्रावधान का पुरजोर विरोध करती है तथा इसके खिलाफ 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव करते हुए सरकार को चेताने का काम करेगी।