Skip to main content

उत्तराखंड

सूटकेस में जली हुई हालत में मिला युवती का शव, ममेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

सूटकेस में जली हुई हालत में मिला युवती का शव, ममेरे भाई ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

शादी का दबाव बनाने पर की हत्या 

दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह वाले दिन एक सूटकेस में जली हुई हालत में मिली युवती शिल्पा पांडेय (22) की हत्या में उसके ममेरे भाई अमित तिवारी (22) व उसके एक जानकार अनुज कुमार (20) को गिरफ्तार किया है। गुजरात निवासी शिल्पा यूपी के प्रयागराज निवासी अमित तिवारी की फुफेरी बहन थी और दोनों कई महीनों से सहमति संबंधों में रह रहे थे। शिल्पा उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि अमित शादी के लिए मना करता था। इस बात पर हुए झगड़े में अमित ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा।  2-0 की बढ़त लिए भारतीय टीम राजकोट में जीतती है तो 3-0 की बढ़त के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगी। ऐसा होता है तो भारत टी-20 में इंग्लैंड से लगातार पांचवीं सीरीज जीतेगा। भारतीय टीम 2017 से इंग्लैंड पर टी-20 सीरीज में श्रेष्ठता दर्ज करती आ रही है। 2017 में भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2018 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से, 2021 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से और 2022 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक से चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक से चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 77.25 अंक चढ़कर 22,906.40 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस किया गया निलंबित

विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस किया गया निलंबित

विधायक उमेश कुमार पर जिलाधिकारी देहरादून सवीन बंसल की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून सवीन बंसल ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि 26 जनवरी के दिन पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर गोलीबारी की थी। उसे समय विधायक उमेश अपने दफ्तर में नहीं थे।

इस दिन से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पंचांग गणना से की जाएगी कपाट खुलने की तिथि तय

इस दिन से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पंचांग गणना से की जाएगी कपाट खुलने की तिथि तय

30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

महाशिवरात्रि पर होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय 

देहरादून। प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। दो फरवरी को बसंत पंचमी पर नरेंद्र राज दरबार में बदरीनाथ और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर पंचांग गणना से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी।

हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक

हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सनम तेरी कसम' एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक

इस दिन होगी रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की दोबारा रिलीज का दौर इन दिनों जोरों पर है। कई पुरानी फिल्में फिर से सिनेमाघरों में लौटकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। कुछ ने तो टिकट खिड़की पर शानदार कमाई भी की है। इसी बीच हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को लेकर फैंस का उत्साह देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने खुशखबरी दी है कि यह फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्टेडियम पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

पत्ता गोभी में पाए जाने वाले छोटे-छोटे कीड़े होते हैं बेहद खतरनाक, आइए जानते हैं इसे साफ करने का सही तरीका  

पत्ता गोभी में पाए जाने वाले छोटे-छोटे कीड़े होते हैं बेहद खतरनाक, आइए जानते हैं इसे साफ करने का सही तरीका  

सर्दी हो या गर्मी हरी सब्जियां पूरे साल बड़े ही शौक से खाई जाती है। इसी में एक ऐसी सब्जी है, जो बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों तक में लोकप्रिय है और हर सीजन में पकाई जाती है। हम बात कर रहे हैं पत्ता गोभी की। पत्तागोभी खाने के कई फायदे हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए, अल्सर और कैंसर में असरदार माना जाता है। लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर इसे अनदेखा कर दिया जाए तो यह काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। आपने अखबारों और पत्रिकाओं में तो पढ़ा ही होगा कि पत्तागोभी में छोटे-छोटे कीड़े पाए जाते हैं। यह इतने बारीक होते हैं कि दिमाग तक को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आसा

मुख्यमंत्री धामी ने 173 एएनएम को वितरित किये नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने 173 एएनएम को वितरित किये नियुक्ति पत्र

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग को 352 एएनएम मिले हैं। जिनमें से 173 एएनएम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 173 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन सभी चयनित एएनएम को प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दे दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.