Skip to main content

उत्तराखंड

आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज

आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज

पारंपरिक अंदाज में होगा प्रधानमंत्री का स्वागत

पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन सौंपेंगे मशाल 

समान नागरिक संहिता से प्रदेश को कोई लाभ नहीं- कांग्रेस

समान नागरिक संहिता से प्रदेश को कोई लाभ नहीं- कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता लागू करने के भाजपा सरकार के फैसले को राज्य के लिए अनुत्पादक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कई सवाल किए। भाजपा सरकार से पूछा कि राज्य सरकार केवल इसे एक शिगूफे की तरह इस्तेमाल कर रही है, लेकिन राज्य की जनता को इसके क्या फायदे हैं वो बताने में सरकार नाकाम है, क्योंकि वास्तव में यह तथाकथित समान नागरिक संहिता पूरी तरह से अनुत्पादक है और राज्य के किसी वर्ग को इससे कोई लाभ नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले कराया अपने विवाह का पंजीकरण 

मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी पोर्टल पर सबसे पहले कराया अपने विवाह का पंजीकरण 

आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक - मुख्यमंत्री धामी

यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने की अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि आज का दिन सिर्फ उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के लिए ऐतिहासिक है। आज से उत्तराखंड में समाज में समानता स्थापित करने के लिए, समान नागरिक संहिता लागू हो गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने जारी किया वात्सल्य योजना का पैसा

मंत्री रेखा आर्या ने जारी किया वात्सल्य योजना का पैसा

लाभार्थियों के खातों में भेजी गयी 3 करोड 35 लाख से ज्यादा की धनराशि

सोमवार को बाल कल्याण मंत्री ने अपने आवास पर किया डीबीटी

देहरादून। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया। सोमवार को इस मद में 3 करोड 35 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थियों को भेजी गयी।

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

यूसीसी लागू करने पर महाराज ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया

देहरादून। कैबिनेट सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीन वर्षों की मेहनत और दिन रात काम करने के बाद यूसीसी लागू होना प्रदेश एवं देश के लिए गौरव की बात है।

उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड में लागू हुई समान नागरिक संहिता

सीएम धामी ने कहा, यूसीसी लागू होने से सभी को समान अधिकार मिलेंगे

देहरादून। उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज इतिहास रच दिया। आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। वहीं, इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया।

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर हुआ रिलीज, 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर हुआ रिलीज, 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। कोच्चि में ममूटी और मोहनलाल ने मिलकर इसका टीजर रिलीज किया। यह मोहनलाल की साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।

38वें राष्ट्रीय खेल- देहरादून में समस्त रूटों पर सफाई के लिए की गई तैयारी

38वें राष्ट्रीय खेल- देहरादून में समस्त रूटों पर सफाई के लिए की गई तैयारी

150 अतिरिक्त कार्मिक लगाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए बनाई गई योजना 

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में 38वें राष्ट्रीय खेलो के दृष्टिगत नगर निगम, देहरादून द्वारा समस्त रूटों पर सफाई हेतु विशेष व्यवस्था की तैयारी की गई है।

Image removed.

क्या आपका भी ठंड के मौसम में बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो शरीर को हो सकता है नुकसान

क्या आपका भी ठंड के मौसम में बढ़ जाता है ब्लड शुगर लेवल, तो कर लीजिए कंट्रोल, नहीं तो शरीर को हो सकता है नुकसान

सर्दियों का ये मौसम आपकी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। तापमान में गिरावट के साथ आपकी स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को सर्दियों के इस मौसम में अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह मौसम मधुमेह और उच्च रक्त से पीड़ित लोगों के लिए भी कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, विशेषतौर पर मधुमेह रोगियों को सर्दी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड का यह मौसम आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है और इसके बढ़ने का कारण हो सकता है।

मोरी विकासखंड के सावणी गांव में लगी आग, 15 भवन जलकर राख

मोरी विकासखंड के सावणी गांव में लगी आग, 15 भवन जलकर राख

अग्निकांड में बुजुर्ग महिला की मौत

मुख्यमंत्री धामी ने राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का दिया आदेश