Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने 'चारधाम यात्रा 2025' का ऋषिकेश से किया शुभारंभ, 10 बसों को दिखाई हरी झंडी

सीएम धामी ने 'चारधाम यात्रा 2025' का ऋषिकेश से किया शुभारंभ, 10 बसों को दिखाई हरी झंडी

चारधाम यात्रा इस वर्ष तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, बनेगा नया कीर्तिमान

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित "ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025" के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का स्वागत किया और चारधाम के लिए रवाना हो रही 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नेपाल और उत्तराखण्ड के मध्य कृषि सहयोग को लेकर देहरादून में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री का किया स्वागत

नेपाल और उत्तराखण्ड के मध्य कृषि सहयोग को लेकर देहरादून में हुई महत्वपूर्ण बैठक, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुदूरपश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री का किया स्वागत

उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले, भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता

देहरादून में हुई उच्चस्तरीय अंतरराष्ट्रीय कृषि परिचर्चा, कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में पारस्परिक सहयोग की संभावनाएं तलाशना और कार्य योजनाएं बनाने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड-नेपाल के साझा सांस्कृतिक संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कि

क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा, अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

गुस्सा आना एक स्वाभाविक प्रकिया है, ये एक सामान्य मानवीय भावना है। किसी चीज को लेकर निराशा, गलत महसूस करने या स्थितियों से नियंत्रण खोने की प्रतिक्रिया में आपको गुस्सा आता है। इसे तनाव को कम करने के लिए शरीर के मैकेनिज्म का भी एक हिस्सा माना जाता है। हालांकि गुस्सा या कोई भी शारीरिक भावना तभी तक अच्छी है जब तक ये आपके नियंत्रण में रहती है।

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

चारधाम यात्रा मार्ग पर नकली खाद्य और औषधियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन ढाबों के लाइसेंस निलंबित, एक को नोटिस

FDA और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें कर रही हैं सघन जांच और लाइसेंस सत्यापन

देहरादून। चारधाम, मानसखंड और कैलास मानसरोवर यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड सरकार खाद्य पदार्थों की जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की है।

प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं- मुख्य सचिव

प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएं- मुख्य सचिव

ईको टूरिज्म की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाएं

देहरादून।  मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ईको टूरिज्म के क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भू-भाग वन क्षेत्र हैं, जो प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में सक्षम है। उन्होंने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही इसमें सामुदायिक सहभागिता बढ़ाए जाने की भी बात कही।

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। गुजरात की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, जबकि हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

पिच का मिजाज- बल्लेबाजों के लिए अनुकूल, लेकिन गेंदबाज भी करेंगे असर

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

नैनीताल बवाल पर सीएम ने कहा, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें

अफवाह फैलाने वालों पर भी कसेगा शिकंजा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नैनीताल में नाबालिग पीड़िता के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और पीड़िता व उसके परिवार को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

सीएम ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

सीएम ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात

केदारनाथ धाम। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ परिसर में आयोजित मुख्य सेवक भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने केदारनाथ की स्वच्छता में लगे पर्यावरण मित्रों, पुनर्निर्माण कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया।

↑