उत्तराखंड
पैराग्लाइडिंग – आसमान की उंचाई नापने के लिए तैयार हैं उत्तराखण्ड के युवा
पर्यटन विभाग दे रहा है युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण
पुरुषों के साथ उत्तराखण्ड की महिलाएं भी ले रही हैं व्यावसायिक प्रशिक्षण
साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही धामी सरकार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 613 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव लौटाए
देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण के मसले पर स्थिति स्पष्ट न होने से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शासन को 613 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को लौटा दिया। शासन ने प्रवक्ता सामान्य शाखा के 550 और महिला शाखा के 63 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने शासन को लौटाए गए प्रस्ताव में कहा, भर्ती के लिए नया संशोधित प्रस्ताव भेजा जाए। शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 3,699 पद खाली हैं। खासकर पर्वतीय जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी है। प्रवक्ताओं के कुछ पदों को नई भर्ती से भरा जा सके, इसके लिए शासन ने उत्तरा
कार्तिक की भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स, 24 घंटे में मिले 155 मिलियन से ज्यादा व्यूज
कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 का ट्रेलर बुधवार को जयपुर में सिनेमा का मंदिर कहे जाने वाले राज मंदिर में लॉन्च हुआ. 24 घंटे में ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है, यह सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है. हाल ही में कार्तिक ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि भूल भुलैया 3 के ट्रेलर ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ये सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है।
शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में जमीनों की कीमत बढ़ने से न सिर्फ नदी, नालों बल्कि हजारों विद्यालयों की भूमि पर भी माफिया की नजर है। विद्यालयों में अतिक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में 4891 विद्यालयों को भूमि दान में मिली थी जो अब भी उनके नाम दर्ज नहीं है। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को स्कूल की भूमि से अतिक्रमण हटाने और विद्यालयों के नाम भूमि की रजिस्ट्री के निर्देश दिए हैं। मंत्री का कहना है कि हर विद्यालय की भूमि उसके नाम दर्ज होनी चाहिए। उन विद्यालयों को समग्र शिक्षा के तहत पैसा नहीं दिया जाएगा जिनके नाम जमीन नहीं है।
भविष्य की राह : ईवी चार्जिंग के लिए दिशानिर्देश, 2024
समीर पंडिता
- Read more about भविष्य की राह : ईवी चार्जिंग के लिए दिशानिर्देश, 2024
- Log in or register to post comments
दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओरल हेल्थ दुनिया में सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है. बड़ी संख्या में बच्चे और युवा इससे पीडि़त हैं. सबसे खराब ओरल हेल्थ में भारतीय टॉप पर हैं. करीब 70 प्रतिशत स्कूली बचोंचे के दांतों में सडऩ की समस्या है, जबकि 90त्न तक वयस्क मसूड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं. मुंह की सफाई सही तरह न करने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. दांतों में होने वाली किसी तरह की समस्या गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं दांतों की बीमारी से किन बीमारियों का खतरा होता है।
दांतों की समस्या से इन गंभीर बीमारियों का खतरा
- Read more about दांतों की बीमारी से हो सकता है कई बीमारियों का खतरा
- Log in or register to post comments
तड़के 5 बजे अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर बजी डीएम साहब की घंटी
सुबह की चाय होगी निरीक्षण प्वाइंट पर
आनन फानन में दौड़े अधिकारी,पहुचे सर्वे चौक
6 बजे गार्बेज प्वाइंट एवं वर्कशॉप पर पंहुचे डीएम, 32 वाहन नहीं हो पाए थे, डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना। कंपनी पर लगाया लाखों का जुर्माना
कंपनी को कार्य प्रणाली से डीएम बेहद नाराज
अपने प्रदर्शन में सुधार की समीक्षा का अंतिम अवसर
डीएम की अपेक्षा/ निर्देशन के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने पर वापस लिया जा सकता संपूर्ण काम
मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएँ
शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण के दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई।
- Read more about मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएँ
- Log in or register to post comments
शारदीय नवरात्र के नवम् दिवस पर सीएम धामी ने किया कन्या पूजन
पत्नी गीता धामी संग लिया कन्याओं का आशीर्वाद
मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण के लिए की प्रार्थना
देहरादून। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान होता है और महा अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हुए मां की विदाई होती है। शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्यापूजन किया गया।
उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा में चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम का जताया आभार
कहा, सशक्त नकल विरोधी कानून, महिला आरक्षण व पारदर्शिता बनी चयन का आधार
देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री धामी से परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद दिया।
अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून से, परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है।