Skip to main content

उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया गठबंधन

जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी का चुनावी बिगुल, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया गठबंधन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 18 सितंबर को पहले चरण के मतदान के साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होनी शुरू हो जाएगी। चुनाव से पहले घाटी में राजनीतिक दलों के बीच तालमेल बिठाने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने अपने गठबंधन का ऐलान किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन का ऐलान करते हुए बताया कि दोनों पार्टियां 90 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। श्रीनगर में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य का दर्जा वापस द

बार-बार खाना गर्म करने से उसका पोषण कम हो जाता है? जानें सच

बार-बार खाना गर्म करने से उसका पोषण कम हो जाता है? जानें सच

खाना गर्म करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। अक्सर हम बना हुआ खाना दोबारा गर्म करके खा लेते हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बारे में एक आम धारणा है कि बार-बार खाना गर्म करने से उसका पोषण कम हो जाता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है, तो चलिए, जानते हैं कि इस बारे में सच क्या है और आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

डीएम ने माल देवता के आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा

डीएम ने माल देवता के आपदा प्रभावित इलाके का किया दौरा

भारी बरसात से मालदेवता, सेरकी व सिरलवालगढ में भारी नुकसान 

 

देहरादून। डीएम सोनिका ने  जिले के विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता, सेरकी व सिरलवालगढ में अतिवृष्टि से हुई क्षति का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार को निर्देशित किया कि क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सिंचाई विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क से मलबे की सफाई करते हुए पानी की जल्द निकासी करें।

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर दिल्ली एम्स और आरएमएल के चिकित्सकों ने खत्म की हड़ताल

सुप्रीम कोर्ट की अपील पर दिल्ली एम्स और आरएमएल के चिकित्सकों ने खत्म की हड़ताल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश के मेडिकल स्टाफ को आक्रोशित कर दिया है। इस घटना के खिलाफ देशभर में डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं।

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

गैरसैंण के सारकोट गांव में शहीद के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हवलदार बसुदेव सिंह 

गैरसैंण। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित सारकोट में लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हवलदार बसुदेव सिंह के पैतृक आवास पहुँचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Image removed.

कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू

कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू

सुप्रीम कोर्ट ने कड़े आतंकवाद विरोधी कानून के तहत आरोपी को जमानत देते हुए कड़ी टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा है कि जमानत नियम है-जेल अपवाद है, और यह कानूनी सिद्धांत सभी अपराधों पर लागू होता है। गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) जैसे विशेष कानूनों के तहत दर्ज अपराधों में भी यह लागू होता है। पीठ ने कहा कि यदि अदालतें उचित मामले में जमानत देने से इंकार करना शुरू कर देंगी तो यह मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। बेशक, अभियोजन के आरोप बहुत गंभीर हो सकते हैं, लेकिन कानून के अनुसार जमानत के मामले पर विचार करना अदालत का कर्त्तव्य है। जलालुद्दीन खान पर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कथित

विजिलेंस ने आरटीओ क्लर्क को रिश्वत लेते दबोचा

विजिलेंस ने आरटीओ क्लर्क को रिश्वत लेते दबोचा

कोटद्वार में तैनात वरिष्ठ सहायक ने तीन हजार की ली थी रिश्वत 

कोटद्वार। विजिलेंस ने कोटद्वार आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुरुवार को महेन्द्र सिंह,आर.टी.ओ. कार्यालय कोटद्वार को शिकायतकर्ता से चालानी रसीद काटने की एवज में तीन हजार रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है ।

उत्तराखण्ड कांग्रेस का ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग पर जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखण्ड कांग्रेस का ईडी व सीबीआई के दुरुपयोग पर जोरदार प्रदर्शन

दून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय का घेराव किया, गिरफ्तारी दी

देहरादून। केन्द्र की मोदी सरकार पर अपने पूंजीपति साथी अडानी को संरक्षण दिये जाने एवं विपक्षी दल के नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आइटी, आदि) का लगातार दुरूपयोग किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पूरे देश में धरना-प्रदर्शन आयोजित किये गये।

दुनियाभर में एमपॉक्स वायरस के मामलों में तेजी से भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता

दुनियाभर में एमपॉक्स वायरस के मामलों में तेजी से भारत समेत कई देशों की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। दुनियाभर में एमपॉक्स यानी मंकीपॉक्स वायरस के मामलों में आई तेजी ने भारत समेत कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। एमपॉक्स वायरस पड़ोसी देश पाकिस्तान तक पहुंच चुका है, वहीं भारत सरकार ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कई तरह के जरूरी कदम उठाए गए हैं। इस बीच एमपॉक्स वायरस के खतरे को लेकर लोगों में काफी डर भी फैल गया है, ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि यह कोरोना वायरस महामारी जितना ही खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। एमपॉक्स वायरस के खौफ ने एक बार फिर लोगों के मन में कोविड जैसा डर बैठा दिया है। हालांकि, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक शोध किया और उससे जो नतीजे सा